प्रधानमंत्री आज गुजरात दौरे पर हैं। यहां पीएम मोदी कलोल में इफको में बने नैनो यूरिया प्लांट का उद्घाटन करेंगे. गुजरात का सहकारिता क्षेत्र पूरे देश के लिए रोल मॉडल रहा है। राज्य के सहकारी क्षेत्र की 84,000 से अधिक समितियों में लगभग 231 लाख सदस्य हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी यहां राजकोट और गांधीनगर में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत राजकोट में एक मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने से हुई।
बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के राजकोट पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी की आगवानी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटकोट में नवनिर्मित मातुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ किया। पीएम मोदी के अलावा आज गृहमंत्री अमित शाह भी गुजरात में हैं, वो जामनगर पहुंचे हैं।
पीएम मोदी ने कही यह बात
पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां संबोधित करते हुए कहा कि, “मुझे खुशी है कि आज यहां माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ हुआ। ये अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगा। जब सरकार के प्रयास में जनता का प्रयास जुड़ जाता है तो सेवा करने की हमारी शक्ति भी बढ़ जाती है, राजकोट में बना ये अस्पताल इसका बड़ा उदाहरण है।”
महामारी के समय गरीब के सामने हमने देश के अन्न भंडार खोल दिए: पीएम
पीएम बोले, “गरीबों की सरकार होती है, तो कैसे उसकी सेवा करती है, उन्हें सशक्त करने के लिए काम करती है, ये आज पूरा देश देख रहा है। 100 साल के सबसे बड़े संकट काल में भी देश ने ये लगातार अनुभव किया है। महामारी शुरु हुई, तो गरीब के सामने खाने-पीने की समस्या हुई, तो हमने देश के अन्न भंडार खोल दिए।”