लाइफस्‍टाइल हेल्थ

प्रेगनेंसी में नार‍ियल पानी पीने से होते हैं ये 5 फायदे, जानें रोजाना कितने गिलास पीना सही

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी और गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत को बनाए रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। यही वजह है कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

नारियल पानी को महिलाओं के लिए बहुत सेहतमंद माना जाता है, इसलिए हर महिला के मन में यह सवाल रहता है कि प्रेग्नेंसी में नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं। नारियल पानी में ढेरों पोषक तत्‍व होते हैं, लेकिन फिर भी गर्भावस्‍था में नारियल पानी का सेवन करने से पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि प्रेग्नेंसी में पीना चाहिए या नहीं और इसके क्‍या फायदे होते हैं।

प्रेगनेंसी में नार‍ियल पानी पीने के फायदे-

-नारियल पानी शरीर में खून के स्तर को बढ़ाने, यूरिनल इंफेक्शन को दूर करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार है। 
-नारियल पानी प्रेग्नेंसी में सीने में जलन की समस्‍या से भी राहत दिलाता है।
-प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस और थकान से राहत पाने के लिए नारियल पानी पी सकते हैं।
-गर्भावस्‍था में कब्‍ज होना एक आम समस्‍या है लेकिन नारियल पानी के सेवन से इससे बचा जा सकता है।
-नारियल पानी में कैलोरी न के बराबर होती है और ये ओमेगा-3 फैटी एसिड एवं फाइबर से युक्‍त होता है जिससे प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का वजन नियंत्रित रहता है।

कब पीना चाहिए नार‍ियल पानी-

गर्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में मॉर्निंग सिकनेस और थकान की शिकायत ज्‍यादा रहती है इसलिए इस दौरान नारियल पानी का सेवन करना सबसे ज्‍यादा फायदेमंद रहता है। इस तिमाही में ही भ्रूण के दिमाग का विकास हो रहा होता है इसलिए उसे इस दौरान पोषक तत्‍वों की सबसे अधिक जरूरत होती है। नारियल पानी से मां और शिशु दोनों को ही जरूरी पोषक तत्‍व मिल जाते हैं।

कितना नार‍ियल पानी पीना सही-

नार‍ियल पानी प्रेगनेंसी के दौरान पीना फायदेमंद होता है पर इसका ज्‍यादा सेवन करने से आपको बचना चाह‍िए। आप प्रेगनेंसी के दौरान रोजाना एक ग‍िलास नार‍ियल पानी का सेवन कर सकते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान आप रोजाना एक ग‍िलास नार‍ियल पानी का सेवन कर सकते हैं, ध्‍यान रखें क‍ि नार‍ियल ताजा और साफ हो, फफूंद या छेद वाले नार‍ियल का सेवन न करें।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.