खाना लाइफस्‍टाइल

अगर आप नाश्ते में इंदौरी स्टाइल पोहा खाना चाहते हैं तो ट्राई करें यह स्वादिष्ट रेसिपी

क्या आप भी नाश्ते में इंदौर का मशहूर पोहा खाना चाहते हैं। इसमें हम आपकी थोड़ी मदद कर सकते हैं। हम आपको इंदौरी पोहा की स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आजमाकर आप अपनी सुबह और दिन को बेहतरीन बना सकते हैं।

नाश्ता हमारी जिंदगी का वो हिस्सा है, जो अगर सही न हो तो पूरा दिन खराब कर सकता है। दिन की शुरुआत में शरीर को ऊर्जा देने वाला नाश्ता हमारी दिनचर्या में अहम भूमिका निभाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार नाश्ता हमेशा भारी। वैसे अक्सर लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि नाश्ता कैसा होना चाहिए। नाश्ते का सेहतमंद होना जरूरी है, लेकिन आजकल लोग इसे स्वादिष्ट बनाने की भी मांग करते हैं। लोग तरह-तरह के वीडियो देखकर घर पर ही स्वादिष्ट नाश्ता बनाने की कोशिश करते हैं. इन्हीं में से एक है इंदौरी पोहा। इंदौर का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड पोहा है। जिसका स्वाद पूरे देश में मशहूर है. इंदौर पोहा के स्वाद के लिए जाना जाता है और इसीलिए लोग ऐसे पोहा बनाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, ज्यादातर मामलों में वे सफल नहीं होते हैं।

क्या आप भी नाश्ते में इंदौर का मशहूर पोहा खाना चाहते हैं। इसमें हम आपकी थोड़ी मदद कर सकते हैं। हम आपको इंदौरी पोहा की स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आजमाकर आप अपनी सुबह और दिन को बेहतरीन बना सकते हैं। आप चाहें तो इसे झटपट बनाकर अचानक घर आने वाले मेहमानों को भी परोस सकते हैं. जानिए इंदौरी पोहा की स्वादिष्ट रेसिपी

सामग्री

पोहा (3 कप)

प्याज (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

करी पत्ता (15 से 16 पत्ते)

सरसों के दाने (एक छोटा चम्मच)

मटर (1/2 कटोरी)

तेल (3 चम्मच)

अनार के दाने (1/2 कटोरी)

चीनी (एक चम्मच)

सौंफ (एक चम्मच)

हींग

हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

मूंगफली के दाने (1/2 कटोरी)

नींबू ( 1 )

नमक स्वादअनुसार

भुजिया (1/2 कटोरी)

धनिया (एक छोटा चम्मच)

विधि

पोहा को किसी बर्तन में निकाल कर साफ पानी से दो से तीन बार धो लीजिये.

अब इसे छलनी में डालकर इसका पानी छान लें।

एक पैन गरम करें और उसमें तेल गरम करें।

तेल गरम होने पर इसमें धनिया, सौंफ, हींग और करी पत्ता डालकर भूनें.

इस बीच उसमें राई डालें। अब इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर भून लें.

जब प्याज हल्का ब्राउन हो जाए तो इसमें हल्दी, नमक और चीनी डाल दें।थोड़ी देर बाद इसमें भीगा हुआ पोहा डाल कर पकने दें. पैन को ढककर पोहा को 2 से 3 मिनिट तक पकने दीजिए.अब गैस बंद कर दें और पोहा को भाप में पकने दें. इसे आप मूंगफली, नमकीन भुजिया और हरे धनिये से सजाकर परोस सकते हैं. इसके ऊपर अनार के दाने डालना न भूलें।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.