ऑटो बिजनेस

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च की नई स्प्लेंडर, जानें यूएसबी सपोर्ट समेत क्या हैं नए फीचर्स

नए हीरो स्प्लेंडर+एक्सटेक में फुल डिजिटल मीटर है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 72900 रुपये है। 100 सीसी मोटरसाइकिल की बात करें तो इसमें कई नई तकनीकों को शामिल किया गया है।

भारत के मिडिल क्लास वर्ग की सबसे पसंदीदा मोटरसकीलों में से एक स्प्लेंडर ने अपनी नई बाइक स्प्लेंडर+एक्सटेक को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक इसमें कनेक्टिविटी के लिए सभी लेटेस्ट फीचर को शामिल किया गया है। वहीं, बाइक को स्प्लेंडर प्लस और स्प्लेंडर प्रो से अलग लुक देने के लिए नए ग्राफिक और रंगों को शामिल किया गया है। तो चलिए इस नई बाइक में दिए गए लेटेस्ट फीचर्स के बारे में जानते हैं।

लुक

2022 स्प्लेंडर Xtec कुछ फंकी बॉडी ग्राफिक्स, LED हाई इंटेंसिटी पोजिशन लैंप और एक्सक्लूसिव तकनीक जैसी सुविधाओं से भरपूर है। साथ ही इसमें आपको स्पार्कलिंग बीटा ब्लू, कैनवास ब्लैक, टॉरनेडो ग्रे और पर्ल व्हाइट में चार नए रंग विकल्प चुनने को मिलते हैं। इसके अलावा साइड कट डिजाइन नई बाइक को बिल्कुल नया लुक देते हैं।

फीचर्स

स्प्लेंडर+एक्सटेक में फीचर्स की एक लंबी लिस्ट दी गई है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कंपनी की Xtec तकनीक को शामिल किया गए है। नई बाइक में सेगमेंट-फर्स्ट फुल डिजिटल मीटर, फुली डिजिटल डिस्प्ले और इनकमिंग और मिस्ड कॉल अलर्ट जैसे कनेक्टिविटी सुविधायें दी गई हैं। इसके अलावा इसमें आपको नए संदेश अलर्ट, आरटीएमआई (रीयल टाइम माइलेज इंडिकेटर) और कम ईंधन संकेतक के साथ दो ट्रिप मीटर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।

इंजन

स्प्लेंडर प्लस Xtec में 7.2cc वाला सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8,000rpm पर 7.9bhp की पावर और 6,000rpm पर 8.05Nm का पीक टॉर्क देता है। इस यूनिट को 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक के सस्पेंशन ड्यूटी में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक शामिल हैं, जबकि ब्रेकिंग ड्यूटी दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक द्वारा की जाती है।

कीमत

हीरो की स्प्लेंडर+ एक्सटेक बाइक को भारत में 72,900 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है और कंपनी इसमें 5 साल की वारंटी दे रही है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.