राजश्री फिल्म्स हमेशा से ही नए टैलेंट को मौका देने के लिए जानी जाती रही है। 75 साल की अपनी विरासत में, राजश्री ने अब तक कई जाने-माने सितारों को सफल ब्रेक दिए हैं।

राजश्री प्रोडक्शंस ने राजवीर देओल के साथ अपनी आगामी फिल्म के लिए अभिनेत्री पालोमा ढिल्लों को मुख्य भूमिका में लेने पर हस्ताक्षर किए हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस ने किया है। बड़जात्या द्वारा निर्देशित यह पहली फिल्म होगी।
फिलहाल फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं किया गया है। यह फिल्म राजश्री की 59वीं फिल्म होगी और इसकी शूटिंग जुलाई 2022 में मुंबई में शुरू होगी।राजश्री फिल्म्स सदाबहार अभिनेत्री पूनम ढिल्लों और प्रख्यात निर्माता अशोक ठकेरिया की बेटी पालोमा को मुख्य भूमिकाओं में लेने से खुश हैं। फिल्म एक आधुनिक समय की प्रेम कहानी होगी जो एक भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग के दौरान सामने आती है।फिल्म के निर्देशक अवनीश कहते हैं, ”पालोमा एक बेहतरीन कलाकार हैं और पर्दे पर उनकी जबरदस्त मौजूदगी है. वह मेरे किरदार के लिए एकदम फिट हैं। पलोमा और राजवीर स्क्रीन पर एक साथ शानदार केमिस्ट्री शेयर करते हैं। ये दोनों सहजता से अपनी भूमिकाओं में घुलमिल जाते हैं। ”
फिल्म प्रेम संबंधों और उनकी जटिलताओं और सादगी की कहानी को दर्शाएगी। राजश्री फिल्म्स हमेशा से ही नई प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए जानी जाती रही है। 75 साल की अपनी विरासत में, राजश्री ने अब तक कई जाने-माने सितारों को सफल ब्रेक दिए हैं। अवनीश की फिल्म में अभिनय करने वाले राजवीर और पालोमा के साथ, इस विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा।