संग्राम सिंह और पायल दोनों पिछले 12 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। जिसके बाद अब दोनों ने आखिरकार शादी करने का फैसला कर लिया है. संग्राम सिंह ने इंस्टाग्राम पर शादी की खबर शेयर की है।

ऑल्ट बालाजी के सबसे चर्चित शो ‘लॉक अप’ की सबसे मुखर कंटेस्टेंट के तौर पर जानी जाने वाली एक्ट्रेस पायल रोहतगी अक्सर अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं. इसके अलावा पायल सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। लॉकअप के बाद से ही पायल सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने लॉक अप शो के दौरान जेल के अंदर भी कई बार अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र किया था। जिससे कई बार उनके आंसुओं को ड्रामा और वुमन कार्ड बताया तो कई बार उन्हें दर्शकों का इमोशनल सपोर्ट भी मिला. हाल ही में पायल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह के साथ फिर से वायरल हो रही है.
आपको बता दें कि संग्राम सिंह और पायल दोनों पिछले 12 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। इन बारह सालों के रिश्ते के दौरान दोनों ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे और यहां से निकलकर यहां पहुंचे.संग्राम सिंह भी लॉक अप के दौरान शो के अंदर पायल का साथ देते नजर आए। संग्राम ने शो के अंदर पायल को शादी के लिए प्रपोज भी किया। इसके बाद से अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं वायरल होती रहती हैं।
पायल और संग्राम की शादी की पोस्ट वायरल
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें संग्राम सिंह और पायल रोहतगी की शादी की चर्चा है। दरअसल, यह पोस्ट किसी और ने नहीं बल्कि पायल के पति संग्राम सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से किया है।
संग्राम सिंह ने पोस्ट कर शेयर की खुशखबरी
इस बहुप्रतीक्षित खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए संग्राम सिंह ने लिखा है कि ये दोनों आने वाले जुलाई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इसके साथ ही संग्राम सिंह ने अपनी और पायल की एक तस्वीर भी पोस्ट की है। तस्वीर में दोनों पहलवान के अंदाज में फोटोशूट कराते नजर आ रहे हैं.
कब करेंगे पायल और संग्राम सिंह की शादी?
अब संग्राम सिंह द्वारा शेयर की गई इस खुशखबरी से पायल और संग्राम के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस कपल को जमकर बधाइयां मिल रही हैं. अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि दोनों की शादी की डेट कब सामने आती है. साथ ही लंबे समय से इंतजार कर रहे दोनों जोड़े कब शादी करते हैं।