इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का फाइनल मैच 29 मई को अहमदाबाद में होगा। अब टूर्नामेंट में केवल चार लीग मैच बचे हैं और उसके बाद प्लेऑफ का दौर शुरू होगा।

आईपीएल 2022 का जादू अब फैंस पर जमकर बोल रहा है. टूर्नामेंट अब अंतिम चरण में है और केवल 4 लीग मैच बचे हैं। इसके बाद प्लेऑफ का दौर शुरू होगा और फिर 29 मई को फाइनल मैच खेला जाएगा। आपको बता दें कि आईपीएल 2022 के फाइनल के लिए बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 फाइनल के समय में बदलाव किया है। ये मैच अहमदाबाद में शाम 7.30 बजे से शुरू होना था, लेकिन अब ये मैच रात 8 बजे से शुरू होगा. बीसीसीआई के इस फैसले की वजह अभी सामने नहीं आई है।
वैसे एक खबर यह भी है कि बीसीसीआई अगले साल रात 8 बजे से आईपीएल के सभी मैच शुरू करने जा रहा है। इसके अलावा वह कम से कम डबल हेडर रखने की भी प्लानिंग कर रही हैं।मौजूदा सीजन की बात करें तो लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में जगह बना ली है, राजस्थान रॉयल्स ने भी प्लेऑफ में लगभग क्वालीफाई कर लिया है। चौथे स्थान के लिए आरसीबी, दिल्ली और पंजाब के बीच मुकाबला है।
प्लेऑफ के मैच 24 मई से शुरू होंगे। पहला क्वालिफायर मैच होगा। इसके बाद 25 मई को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। क्वालीफायर 2 27 मई को खेला जाएगा और फाइनल मैच 29 मई को खेला जाएगा।