बीजेपी नेता व विधायक प्रसाद लाड़ ने कहा, ‘जिस कांग्रेस पार्टी के बारे में बालासाहेब ने कहा था कि अगर कांग्रेस के साथ जाने की नौबत आई तो वो पार्टी बंद कर देंगे, आज मुख्यमंत्री पदक लिए उद्धव उनकी गोद में बैठे हैं।’

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर बीजेपी नेता व विधायक प्रसाद लाड़ ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘बालासाहेब भोले थे लेकिन ये भोले नहीं है। इन्होंने देवेंद्र फडणवीस के पीठ में खंजर भोंका। अब शिवसेना में पहले वाला हिंदुत्व भी नहीं रहा है। वो कड़वा हिंदुत्व था और अब शिवसेना का हिंदुत्व बिका हुआ है।
उन्होंने कहा, ‘जिस कांग्रेस पार्टी के बारे में बालासाहेब ने कहा था कि अगर कांग्रेस के साथ जाने की नौबत आई तो वो पार्टी बंद कर देंगे, आज मुख्यमंत्री पदक लिए उद्धव उनकी गोद में बैठे हैं। जिस शरद पवार ने बालासाहेब के बारे में सबसे ज्यादा अपमानजनक बातें कहीं, उसी शरद पवार और कांग्रेस के साथ उद्धव चले गए। इसलिए तो हम कहते हैं कि पहले वाला हिंदुत्व नहीं है।’
गृह मंत्री ने लिया कानून व्यवस्था का जायजा, गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ दिया कार्रवाई का आदेश
डीजीपी रजनीश सेठ ने बताया कि आज गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और महत्वपूर्ण निर्देश दिए. पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि किसी भी हाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनी रहे और कोई भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश न करे। रजनीश सेठ ने राज्य के लोगों से राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम का सहयोग करने की भी अपील की. अगर राज ठाकरे अगली बैठकों के लिए अनुमति मांगते हैं, तो इस पर विचार किया जाएगा।