ब्यूटी लाइफस्‍टाइल

सफेद बालों को काला करने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

 सफेद बालों को काला करने के लिए तमाम तरह के उपाय अपना रहे लोगों के एक बार जरूर अलसी के बीज ट्राई करने चाहिए. इससे आपके बाले काले हो सकते हैं.

सफेद बालों को काला करने के लिए तमाम तरह के टिप्स अपना कर थक गए लोगों को एक बार कुछ घरेलू नुस्खों को भी ट्राई करना चाहिए. इससे आपको जरूर मदद मिलेगी. बता दें कि बालों के सफेद होने की कई वजह होती हैं, लेकिन खानपान में पोषण की कमी होना, इसकी सबसे बड़ी वजहों में से एक है. ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपने बालों पर किसी डाई या केमिकल प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की बजाय नेचुरल तरीकों से सफेद बालों को काला करना चाहते हैं. तो आइए जानते हैं कि नेचुरल तरीके से सफेद बालों को काला कैसे करें.

बालों के लिए फायदेमंद है अलसी के बीज

बालों को काला करने के लिए अलसी के बीज भी आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. दरअसल, इसके बीजों में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स, प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है. इसके अलावा इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होता है. इन्हें सलाद में डालकर भी खाया जा सकता है. बालों के लिए अलसी के बीच किसी सूपरफूड से कम नहीं है. ये बालों की जड़ों को नमी प्रदान करता है. साथ ही बालों को मजबूत करने में भी यह बहुत उपयोगी है.

बालों को काला करने के लिए अलसी के बीज ऐसे करें इस्तेमाल

– बालों को काला करने के लिए एक कप अलसी के बीज में 3-4 कप पानी, एलोवेरा जेल और एक चम्मच नारियल तेल की जरूरती होती है.
– इसके अलावा पानी में अलसी के बीज को डालें और अच्छे से उबाल लें. इसके बाद ये बीज उबल जाए तो गैस बंद कर दें.
– इसके बाद अलसी के बीज निकाले और सूती कपड़े में बांधकर निचोड़ लें.
– इसमें नारियल तेल और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और बालों पर लगाएं.
– इस तरह से अगर आप इसे इस्तेमाल करेंगे तो आपको जरूर फायदा मिलेगा.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.