आईपीएल में आज दो धाकड़ टीमें केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा. पूर्व में दो बार चैंपियन रही कोलकाता की टीम ने 15वें सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है. केकेआर ने अब तक चार में से तीन मैच जीते हैं. वहीं दिल्ली की टीम अपने दो मैच लगातार हार चुकी है.

आईपीएल 2022 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपना विजयी अभियान जारी रखने के लिए उतरेगी. केकेआर ने इस सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम के गेंदबाज उमेश यादव और सुनील नरेन लय में हैं, जो स्लॉग ओवरों में गेंदबाजी करने के मास्टर हैं. केकेआर ने जबरदस्त फरफॉर्मेंस करते हुए 4 में से तीन मुकाबले जीते हैं. वहीं दिल्ली की टीम फिलहाल उस लय में नजर नहीं आ रही है, जिसके लिए जानी जाती है. ऋषभ पंत की टीम अब तक 2 मुकाबले लगातार हार चुकी है. आइए हम इस मैच से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं.
दिल्ली की टीम ने आईपीएल 2022 में शानदार शुरुआत की. पहली ही मैच में उसने मुंबई इंडियंस को हराया. लेकिन इस मुकाबले के बाद टीम निरंतरता जारी नहीं रख सकी. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में उसे 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद तीसरे मैच में दिल्ली को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी पराजय झेलनी पड़ी. इस मैच में लखनऊ ने उसे 6 विकेट से मात दी. फिलहाल अंकतालिका में दिल्ली सातवें स्थान पर है.
कोलकाता टॉप पर
अंकतालिका पर नजर डाली जाए तो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम टॉप पर है. कोलकाता ने 4 में से 3 मैच जीते हैं और उसके 6 अंक हैं. केकेआर ने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के 6 विकेट से हराया. जबकि दूसरे मैच में उसे आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. केकेआर ने तीसरे मैच में पंजाब किंग्स के 6 विकेट से शिकस्त दी. जबकि चौथे मैच में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हाराया.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन: वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान) नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, पैट कसिंस, सुनील नरैन, उमेश यादव, रासिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती.
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, रोवमैन पॉवेल, ऋषभ पंत (कप्तान), सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नॉर्किया.