काम की बात बिजनेस

भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन बैंकों पर लगाया लाखों का जर्माना,यहां चेक करे कही आपका अकाउंट तो नही है शामिल

भारतीय रिजर्व बैंक ने विभिन्न प्रकार के गैर-अनुपालन के लिए तीन सहकारी बैंकों पर कुल 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन सहकारी बैंकों पर बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय बैंक ने नियमों का पालन नहीं करने पर इन सहकारी बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने विभिन्न प्रकार के गैर-अनुपालन के लिए तीन सहकारी बैंकों पर कुल 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि फलटन स्थित यशवंत सहकारी बैंक लिमिटेड पर आय, संपत्ति वर्गीकरण, प्रावधान और अन्य संबंधित मुद्दों पर अपने निर्देशों का पालन न करने के लिए 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

एक अन्य बयान में केंद्रीय बैंक ने इसी तरह के मामले में मुंबई के कोकण मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एक अन्य नियामक नोटिस में, आरबीआई ने कहा कि उसने कोलकाता स्थित समता सहकारी विकास बैंक लिमिटेड पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

सभी मामलों में, आरबीआई ने कहा कि जुर्माना नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है और इन बैंकों द्वारा अपने संबंधित ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता को प्रभावित नहीं करेगा।

इन बैंको का लाइसेंस रद्द

आपको बता दें कि केंद्रीय बैंक ने सहकारी बैंकों पर निगरानी तेज कर दी है। पिछले कुछ वर्षों में सहकारी बैंकों में अनियमितताएं सामने आने के बाद आरबीआई ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। केंद्रीय बैंक ने पिछले महीने पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ उत्तर प्रदेश का लाइसेंस रद्द कर दिया था। बैंक ने कहा कि सहकारी बैंक की वित्तीय स्थिति ऐसी है कि वह जमाकर्ताओं को पूरा भुगतान नहीं कर सकती है और अगर इसे जारी रखने की अनुमति दी जाती है, तो लोगों के हित प्रभावित होंगे।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.