बॉलीवुड में ‘अन्ना’ के नाम से मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे और एक्टर अहान शेट्टी फिल्म ‘तड़प’ से डेब्यू कर चुके हैं। इस फिल्म ने पर्दे पर काफी धामल किया था। अहान शेट्टी की एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की थी। वैसे अहान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं।

सभी जानते हैं कि एक्टर काफी समय से तानिया श्रॉफ को डेट कर रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड संग अपनी तस्वीरें भी पोस्ट करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। हाल ही में तानिया के बर्थडे पर उन्हें स्पेशल फील करने के लिए अहान ने एक खास पोस्ट किया है। अहान शेट्टी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के बर्थडे पर रोमांटिक नजर आए।
अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ को उनके जन्मदिन पर एक प्यारी सी पोस्ट के साथ शुभकामनाएं दीं है। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘मेरी बर्थडे गर्ल। इसके साथ ही उन्होंने तानिया श्रॉफ के साथ एक तस्वीर और शेयर की है, जिसमें दोनों सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। अहान ने इस तस्वीर को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।
बता दें अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ पिछले 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ फैशन इंफ्लूएंसर और डिजाइनर हैं। वे अपने स्टाइल स्टेटमेंट्स के लिए जानी जाती हैं। काफी स्टाइलिश आउटफिट्स में वे अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
तानिया श्रॉफ और अहान शेट्टी एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं और दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते भी थे। तानिया श्रॉफ पूरे शेट्टी परिवार के काफी क्लोज हैं। तानिया, अहान की बड़ी बहन अथिया शेट्टी के साथ भी क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं।