94वें एकेडमी अवॉर्ड्स/ऑस्कर का आयोजन इस साल रविवार 27 मार्च को कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में किया गया.

दुनियाभर के दिग्गज फिल्म कलाकार और फिल्म निर्माता जिनकी पिछले साल मृत्यु हो गई उन्हें आज ‘ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी’ के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिन लोगों को श्रद्धांजलि दी गई उसमे दिग्गज सिडनी पोटियर, स्टीफन सोंडेम, बेटी व्हाइट, इवान रीटमैन और कई अन्य लोगों के नाम शामिल थे। हैरानी की बात है कि इस लिस्ट में भारत के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार और स्वर कोकिला लता मंगेशकर का नाम शामिल नहीं था, जिनकी पिछले साल मृत्यु हो गई।
‘ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी’ के दौरान दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार और स्वर की देवी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि नहीं दिए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने ऑस्कर के आयोजकों पर निशाना साधा। ट्विटर पर इसको लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी गई। एक यूजर ने ट्वीट करके लिखा, “विश्व रिकॉर्ड धारी लता मंगेशकर ने अपने जीवन में उतने गाने गाए हैं जितने सभी ऑस्कर में कुल गाने शामिल हैं। लेकिन बावजूद इसके ऑस्कर पुरस्कारों के दौरान उनका नाम श्रद्धांजलि देने वालों की लिस्ट में शामिल नहीं था। मुझे लगता है कि उपनिवेशवादी मानसिकता अभी भी गई नहीं है।”
कई विदेशी कलाकारों का नाम शामिल, पर नहीं दिखे लता और दिलीप
एक तरफ जहां इस साल आयोजित हुई ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी में लता मंगेशकर और दिलीप कुमार को ट्रिब्यूट नहीं दिया गया, लेकिन ब्रिटिश अकेदमी फिल्म एंड टेलीविजन में इस महीने के शुरुआत में उन्हें जरूर याद किया गया था. कई फैंस ये तक कह रहे हैं कि ब्रिटिश अवॉर्ड्स तो भारतीय सिनेमा के इन दो दिग्गजों को सम्मानित करती है, लेकिन अकेदमी अवॉर्ड ने इन दोनों को ट्रिब्यूट देना तक जरूरी नहीं समझा.
बता दें कि पिछले साल हुए ऑस्कर अवॉर्ड्स में दिवंगत अभिनेता इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत, भानू अथैया और ऋषि कपूर को ट्रिब्यूट दिया गया था. इस साल ऑस्कर अवॉर्ड्स में कई विदेशी कलाकारों को सेरेमनी केएक मृत व्यक्ति की स्मृति में लिखा मृत्युलेख सेगमेंट में ट्रिब्यूट दिया गया, जिनमें माइकल के विलियम्स, सैली केल्लरमैन, विलियम हर्ट, मैक्स जूलियन जैसे कई कलाकार शामिल थे, पर इस सेगमेंट में भारतीय सिनेमा के दिग्गज दिलीप कुमार और लता मंगेशकर को जगह नहीं दी गई.
यहां देखिए लता मंगेशकर और दिलीप कुमार के फैंस का रिएक्शन
लता मंगेशकर को लेकर फैंस ने कहा कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वालीं लता मंगेशकर, जिन्होंने कई हजार गाने गाए हैं, उन्हें ऑस्कर ने एक मृत व्यक्ति की स्मृति में लिखा मृत्युलेख में जगह नहीं दी है. वहीं, एक यूजर लिखता है कि ऑस्कर 2022 के मैनेजमेंट का ये बहुत ही असंवेदनशील मामला है. दिलीप कुमार और लता मंगेशकर को भुला दिया गया.
आपको बता दें कि दिलीप कुमार का पिछले साल 7 जुलाई को निधन हो गया था. वो काफी बीमार थे. वहीं, लता मंगेशकर की बात करें तो इस साल 6 फरवरी को स्वर कोकिला ने दुनिया को अलविदा कहा था. पहले उन्हें कोरोना हुआ था और उसके बाद उनकी हालत खराब होती चली गई थी. वह कई दिनों तक आईसीयू में रही थीं और फिर 6 फरवरी, 2022 को उन्होंने दम तोड़ दिया था.