करियर

महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा की तारीख घोषित, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

 एमएचटी सीईटी परीक्षा 2022 की तारीखों को घोषित कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2022.mahacet.org पर जाकर तारीख सहित सभी जानकारी देख सकते हैं.

स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएचटी सीईटी परीक्षा 2022 की तारीखों को घोषित कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2022.mahacet.org पर जाकर तारीख सहित सभी जानकारी देख सकते हैं. परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, एमएचटी सीईटी 2022 परीक्षा 11 से 16 जून तक आयोजित की जाएगी. एमएचटी सीईटी परीक्षा 2022 की तारीखो के साथ प्राधिकरण ने अन्य परीक्षाओं के लिए भी परीक्षा तिथियां जारी की हैं. परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे एमएचटी सीईटी परीक्षा तिथि का ट्रैक रखें.

एमएचटी सीईटी 2022 परीक्षा 226 केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे. जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले आवेदक आधिकारिक वेबसाइट से एमएचटी सीईटी परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से एमएचटी सीईटी 2022 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी के लिए एमएचटी सीईटी पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न देखें. परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए उम्मीदवार एमएचटी सीईटी पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों का भी अभ्यास कर सकते है.

आवेदन में सुधार के लिए विंडो जल्द होगा ओपन

परीक्षा प्राधिकरण ने आधिकारिक वेबसाइट पर 10 फरवरी को एमएचटी सीईटी आवेदन पत्र 2022 जारी किया था. एमएचटी सीईटी 2022 के आवेदन फॉर्म को भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च है. स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर एमएचटी सीईटी 2022 के लिए सुधार विंडो भी ओपन करेगा. जिन उम्मीदवारों ने अबतक आवेदन नहीं किया है वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें.

परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे. महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल यानी सीईटी सेल द्वारा विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों में इंजीनियरिंग, फॉर्मेसी, एग्रीकल्चर, आदि में अंडर-ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्ट-ग्रेजुएट (पीजी) कोर्सेस में एडमिशन के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.