#इलेक्शन की खबरें दुनिया पाकिस्तान

पाकिस्तान में नहीं रहेगी इमरान खान की सरकार,दे सकते है पीएम के पद से इस्तीफा!

इमरान खान ने कहा था कि मैं किसी भी हालत में इस्तीफा नहीं दूंगा. मैं आखिरी गेंद तक खेलूंगा और एक दिन पहले उन्हें (विपक्ष) आश्चर्यचकित करूंगा क्योंकि वे अभी भी दबाव में हैं. मेरा ट्रंप कार्ड यह है कि मैंने अभी तक अपना कोई कार्ड नहीं खोला है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के यूट्यूब चैनल का नाम बदल दिया गया है. ऐसे में इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि प्रधानमंत्री इमरान खान आज इस्लामाबाद में उनके द्वारा बुलाई गई रैली में पद छोड़ सकते हैं. इमरान ने ये रैली इसलिए बुलाई है, ताकि उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की ताकत का प्रदर्शन किया जा सके. विपक्ष इमरान सरकार को हटाने के लिए नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है. इमरान खान को बढ़ती आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है, क्योंकि उनकी सरकार विपक्ष द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रही है. इमरान खान ने पाकिस्तान के विपक्ष को ‘डकैत’ करार देते हुए उन पर कड़ा हमला हुआ. साथ ही इमरान ने लोगों से 27 मार्च को इस्लामाबाद के परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में आने का आग्रह किया है. पीटीआई ने इमरान खान का हवाला देते हुए कहा, ‘मैं चाहता हूं कि कल मेरे लोग परेड ग्राउंड में आएं, कल हम लोगों का समंदर दिखाएंगे!’ इमरान खान के लिए राजनीतिक चुनौतियां बढ़ गई हैं.

इमरान खान के खिलाफ खड़े हुए उनके ही सांसद

दरअसल, इमरान खान की सरकार आईएमएफ के साथ छह बिलियन डॉलर के बचाव पैकेज पर चर्चा कर रही है. इसके अलावा, सरकार को बेरोजगारी और मूल्य वृद्धि से जूझना पड़ रहा है. इस्लामाबाद में पीपीपी के लंबे मार्च के बाद 8 मार्च को विपक्षी दलों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था. विपक्ष को भरोसा है कि उसे प्रस्ताव पर सफलता मिलेगी, क्योंकि पीटीआई के कई सांसद इमरान खान के खिलाफ खड़े हुए हैं. एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने शुक्रवार को सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव सत्र नजदीक आने के बीच सत्ताधारी दल के कम से कम पचास मंत्री राजनीतिक मोर्चे से ‘लापता’ हो गए हैं.

इमरान ने कहा- किसी भी सूरत में नहीं दूंगा इस्तीफा

रिपोर्ट में कहा गया है कि 50 से अधिक संघीय और प्रांतीय मंत्रियों को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है. इमरान खान ने बुधवार को कहा था कि वह विपक्ष के बढ़ते दबाव के बीच किसी भी हाल में इस्तीफा नहीं देंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं किसी भी सूरत में इस्तीफा नहीं दूंगा. मैं आखिरी गेंद तक खेलूंगा और एक दिन पहले उन्हें सरप्राइज दूंगा क्योंकि वे अभी भी दबाव में हैं. मेरा ट्रंप कार्ड यह है कि मैंने अभी तक अपना कोई कार्ड नहीं रखा है.’ पाकिस्तानी पत्रकार नजम सेठी ने कहा कि इमरान खान के पास रविवार को देश को दिखाने के लिए कोई ‘ट्रंप कार्ड’ नहीं है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.