काम की बात देश

पेट्रोल-डीजल ने लगातार दूसरे दिन दिया महंगाई का करंट, यहां चेक करें अपने शहर के नए दाम

पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। लगातार दूसरे दिन दोनों ईंधन की कीमतों में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। 

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन इजाफा हुआ है.पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के कुछ दिनों के बाद बीते दिन से पेट्रोल-डीजल पर राहत मिलनी बंद हो गई थी.आज एक बार फिर से सरकारी तेल कंपनियों ने प्रति लीटर 80 पैसे की पेट्रोल-डीजल पर बढ़ोतरी की है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.01 रुपये हो गई जबकि डीजल की कीमत 88.27 रुपये प्रति लीटर हो गई. आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 115 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गया है. बुधवार को बेंट्र क्रूड का दाम 0.41 फीसदी चढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

रूस और यूक्रेन में जारी जंग से कच्चे तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है जिसका असर दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी पड़ा है. देश में 137 दिनों बाद मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के भाव में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था.

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

दिल्ली में बुधवार को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.01 रुपए और डीजल की कीमत 88.27 रुपए हो गई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के भाव 111.67 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं, जबकि एक लीटर डीजल 95.85 रुपये में बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 106.34 रुपये प्रति लीटर व डीजल 91.42 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. इसके अलावा, चेन्नई की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 102.91 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल की कीमत 92.95 रुपये है.

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी ने महंगाई को बढ़ावा देने की चिंताओं को बढ़ा दिया है, जो पहले से ही टारगेटेड 6 फीसदी के स्तर से ऊपर है.

पिछले साल 3 नवंबर को केंद्र ने देश भर में खुदरा कीमतों को कम करने के लिए पेट्रोल पर 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क में कटौती की थी.

रोजान सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें

तेल कंपनियां पिछले 15 दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दरों के आधार पर प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा तेल विपणन कंपनियों जैसे कि इंडियन ऑयल द्वारा दैनिक आधार पर की जाती है और कोई भी संशोधन सुबह 6 बजे से लागू किया जाता है.

ऐसे चेक करें रेट्स

इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से आरएसपी के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे. शहर कोड आपको इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा. मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा. इसी प्रकार बीपीसीएल के ग्राहक अपने मोबाइल से आरएसपी टाइप कर 9223112222 एसएमएस भेज सकते हैं. एचपीसीएल के ग्राहक एचपी मूल्य लिखकर 9222201122 लिखकर एसएमएस भेज सकते हैं.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.