बॉलीवुड मनोरंजन

रियलिटी शो से मिला मौका और बनीं राजेश खन्ना की हिरोइन, इन फिल्मों में मिला माँ का किरदार!

1996 में फरीदा जलाल ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ में काजोल की मां की भूमिका में नजर आईं और इसके बाद वो मां, दादी या नानी जैसे किरदारों के लिए हर फिल्म मेकर की पहली पसंद बन गईं.

बॉलीवुड की जानी मानीं एक्ट्रेस फरीदा जलाल आज अपना 73 वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी सादगी और खूबसूरती से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। आज बेशक अभिनेत्री फिल्मों से दूर हैं लेकिन दर्शकों के दिल में उन्होंने खास जगह बनाई है। आइए आज उनके जन्मदिन जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्से। 

आपको बता दें कि फरीदा जलाल बॉलीवुड में पिछले 5 दशक से भी लंबे समय से एक्टिव हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।उन्होंने कई फिल्मों में मां के किरदारों से सुर्खियां बटोरी हैं।आपको जानकर हैरानी होगी 60s के दौर में उन्हें रियलिटी शोज के जरिए डेब्यू किया था। शो जीतने के बाद एक्ट्रेस के लिए बॉलीवुड के दरवाज़े खुल गए थे। अपने समय में उन्होंने कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है। इनमें राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार का नाम भी शामिल है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि फरीदा जलाल ने अपने करियर में कई फिल्मों में सपोर्टिंग फिल्मों में काम किया था। इसके बाद 90 के दशक में उन्होंने करियर के दूसरी पारी की शुरुआत की।1996 में फरीदा जलाल ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’में काजोल की मां की भूमिका में नजर आईं और इसके बाद वो मां, दादी या नानी जैसे किरदारों के लिए हर फिल्म मेकर की पहली पसंद बन गईं।फरीदा जलाल ने कई फिल्मों में यादगार भूमिका निभाई है जो आज भी दर्शकों के मन में बसी हुई है। 

आपको बता दें कि फिल्मों में मां के किरदार को निभाने के अलावा फरीदा कई टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। आज दिग्गज अभिनेत्री के जन्मदिन पर जहां एक तरफ उनके फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ कई सितारों ने भी अपनी ऑन स्क्रीन मां को जन्मदिन की बधाई दी है। 

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.