लाइफस्‍टाइल हेल्थ

इन घरेलू नुस्खों से कुछ ही समय में कम हो जाता हैं दांत का दर्द

गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी दांत दर्द की होती है और इस मौसम में सबसे ज्यादा इसकी परेशानी बच्चों में देखी जाती है, अगर आप दांत के दर्द से आराम पाना चाहते हैं, तो इन घरेलू उपचार से काफी हद तक दांत दर्द से निजात पाई जा सकती है.

दांतों का दर्द काफी कष्टकारी होता है. ये दर्द सिर, जबड़े और कान से आते हुए मालूम पड़ता है. दर्द भी अलग अलग तरह का होता है. कुछ लोगों के ये दर्द लगातार बना रहता है, वहीं कुछ लोगों को थोड़ी थोड़ी देर में झटका देकर दर्द होता है. दांतों में दर्द की ये समस्या आमतौर पर दांतों में गंदगी, बैक्टीरिया और सड़न की वजह से होता है. कई बार दर्द ऐसे समय पर होता है कि डॉक्टर के पास भी जाना मुमकिन नहीं होता. ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं. ये उपाय आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे.

लौंग

लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो दांतों के दर्द को ठीक करने में मददगार माने जाते हैं. अगर दांत में दर्द हो तो लौंग को पानी में उबालकर ठंडा करके इस पानी से कुल्ला करें. इसके अलावा आप लौंग को दांतों के बीच में दबाएं या लौंग के तेल को कॉटन में लगाकर दर्द वाली जगह पर रखें. राहत महसूस होगी.

अमरूद के पत्ते

अमरूद के पत्तों को धोकर पानी में डालें और थोड़ा नमक डालें. इस पानी को उबालें और ठंडा होने के बाद इससे कुल्ला करें. ऐसा दिन में दो से तीन बार करें. इससे काफी आराम मिलेगा.

प्याज

प्याज में भी बैक्टीरिया को खत्म करने के गुण होते हैं. आप प्याज को छीलकर इसका एक टुकड़ा दांत में दर्द वाली जगह पर कुछ देर रखें. इससे आपको दर्द में राहत महसूस होगी. कुछ समय बाद इस प्याज के टुकड़े को फेंक दें.

ऑयल पुलिंग

ऑयल पुलिंग भी दांतों के दर्द को कम करने में उपयोगी है. ये दांतों के बीच मौजूद बैक्टीरिया को खत्म कर देती है. इसके लिए नारियल या तिल का तेल लेकर मुंह में भरें. करीब 10 मिनट तक मुंह में रखकर हर तरफ घुमाएं. लेकिन भूलकर भी इस तेल को निगलें नहीं. करीब 10 मिनट बाद इस तेल को थूक दें और गुनगुने नमक के पानी से कुल्ला कर लें.

नमक का पानी

अगर आपके दांतों में दर्द के साथ मसूड़ों में सूजन भी आ गई है, तो आपको गुनगुने पानी में नमक डालकर दिन में दो से तीन बार कुल्ला करना चाहिए. इससे आपको दर्द में काफी राहत महसूस होगी.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.