नीति, नीयत और निर्णयों पर बढ़ता विश्वास ही भारतीय जनता पार्टी की सफलता की इबारत लिख रहा है. होली के पहले अबीर उड़ाकर अब दिवाली से पहले आसमान में आतिशबाजी करने के हैं अरमान.

चार राज्यों में बीजेपी की बंपर जीत के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. मोदी गुजरात के दो दिन के दौरे पर हैं। पहले दिन यानि की शुक्रवार को पीएम मोदी रोड शो कर रहे हैं। जबकि दूसरे दिन पीएम रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करेंगे और गुजरात सरकार के खेल महाकुंभ की शुरुआत करेंगे.
स्वागत के लिए 50 रूट पर 50 स्टेज बनाए गए
बताया जा रहा है कि, कोरोना के कारण गुजरात में दो साल बाद पहली बार इतने बड़े रोड शो को मंजूरी दी गई है। इसको लेकर प्रदेश संगठन की तरफ से जबदस्त तैयारियां की गई है साथ ही सड़क के किनारे बड़े-बड़े पोस्टर बैनर लगाए गए हैं। पूरे रास्ते को भगवा झंडे से पाट दिया गया है साथ ही पीएम के रूट में करीब 50 स्टेज तैयार किए गए हैं।

गुजरात विधानसभा की तैयारियों में जुटी बीजेपी
गुजरात में पिछले 27 साल से बीजेपी की सरकार है। पिछले चुनाव में यहां पार्टी को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिली थी, लेकिन इस बार मोदी कांग्रेस को कोई मौका नहीं देना चाहते। इसलिए पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही मिशन गुजरात में जुट गए हैं।