बॉलीवुड मनोरंजन

हरे रंग की ब्रैलेट और मैचिंग स्कर्ट में कटरीना कैफ ने उड़ाए फैन्स के होश, देखें तस्वीरें

कैटरीना कैफ अपने बीच लुक से सुर्खियां बटोर रही हैं। हरे रंग के सेक्सी को-ऑर्ड सेट में सजी, अभिनेत्री तापमान को बढ़ाने के लिए तैयार है।

फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूर एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी मशहूर हैं। बीते साल कैट ने लाखों दिल तोड़कर एक्टर विक्की कौशल संग सात फेरे लिए थे। शादी के बाद लगातार कटरीना चर्चा में हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमे कैट का ये दिलकश अंदाज सबके होश उड़ा रहा है। 

कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। सामने आई तस्वीरों में कटरीना ग्रीन आउटफिट में नजर आ रही हैं। हर फोटो में एक्ट्रेस अलग अलग पोज में दिखाई दे रही है। इन फोटोज में कैट एक शिप पर हैं और समंदर के बीचो-बीच जाकर उन्होंने अपना ये फोटोशूट करवाया है। उनकी फोटो के बैकग्राउंड केवल नीला समंदर ही दिख रहा है।  कटरीना के इन खूबसूरत तस्वीरों पर फैन्स दिल खोलकर उनके लुक की तारीफें कर रहे हैं।  फोटो में एक्ट्रेस की अदा और उनका बेपरवाह लुक्स उनके चाहने वालों को खूब भा रहा रहा है। तभी तो एक्ट्रेस की पोस्ट पर चंद मिनटों पर हजारों लोगों ने कमेंट कर उनकी तारीफें कर रहे हैं। फोटो में कैट कुछ लाइट ज्वैलरी में दिख रही हैं। 

फोटो में हमेशा की तरह कातिलाना लग रही हैं। फोटो में वह अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करती देखी जा सकती हैं, लेकिन आपको बता दें कि उनकी यह एक कॉमर्शियल एड का हिस्सा है, फोटो में वह कभी स्लाइस की बॉटल लिए फोटोशूट करवा रही हैं तो कभी वह अपने बालों में हाथ डाले पोज दे रही हैं। कटरीना अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं- खास जग, खास दिन मेरे फेवरेट के साथ।

 इसके साथ ही उन्होंने एक आम की इमोजी भी शेयर किया है। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ ने शादी के बाद अपनी नई फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ का ऐलान किया था। वहीं जल्द ही कटरीना ‘टाइगर 3’, ‘जी ले जरा’और ‘फोन भूत’में नजर आने वाली हैं तो वहीं विक्की कौशल फिल्म‘गोविंदा मेरा नाम’, ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’, ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’, ‘तख्त’ और ‘मॉनेक शॉ’ फिल्मों में नजर आएंगे।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.