बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की 37वीं जन्म तिथि यानी 21 जनवरी 2023 को पहली बार ‘सुशांत मून’ के रूप में मनाया जाएगा।

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक थे। एक्टिंग के साथ- साथ उन्हें एस्ट्रो- साइंस और यूनिवर्स में भी दिलचस्पी थी। यहां तक कि सुशांत ने चांद पर जमीन भी खरीदी थी और ऐसा करने वाले वो इकलौते भारतीय एक्टर थे। अब अमेरिका की लूना सोसाइटी इंटरनेशनल ने सुशांत को सम्मान देने की घोषणा की है।
लूना सोसायटी इंटरनेशनल ने अपनी ऑफिशियल साइट पर ये घोषणा की कि 21 जनवरी 2023 को सुशांत सिंह राजपूत की 37वीं जयंती के मौके पर पहली बार ‘सुशांत मून’ के रूप में मनाया जाएगा। मालूम हो कि लूना सोसायटी इंटरनेशनल चांद की ऑफिशियल वेबसाइट है।
अमेरिका में मनेगा ‘सुशांत मून डे’
सभी जानते हैं कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को स्पेस से सबंधित जानकारी हासिल करना और उस विषय पर बात करना बेहद पसंद था. आए दिन वो अंतरिक्ष की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे और उनका प्रेम तो इस कदर था कि उन्होंने चांद पर जमीन भी ले ली थी. ऐसा करने वाले वो इकलौते स्टार थे. आज बेशक वो सबके बीच में नहीं है लेकिन उनका सम्मान आज भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है.
अमेरिका की लूनर सोसाइटी इंटरनेशनल ने उनके जन्मदिन को अब ‘सुशांत मून’ के नाम से मनाने का फैसला लेते हुए ये जानकारी सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक पेज से साझा करते हुए लिखा कि लूनर सोसाइटी इंटरनेशनल द्वारा मनाया जा रहा ये इवेंट काफी खास है. उन्हें उम्मीद है कि ‘सुशांत मून’ एक ऐतिहासिक और वार्षिक इवेंट बन जाएगा हालांकि ये जरूरी नहीं कि हर साल सुशांत की जयंती अमावस्या के दिन हो. मतलब अगली साल 21 जनवरी 2023 को ये जयंती मनाई जाएगी.जाहिर है सुशांत के फैंस इस खबर से काफी खुश होंगे क्योंकि सुशांत के लिए इससे बड़ा तोहफा कुछ नहीं हो सकता.
स्पेस की फिल्म करने वाले थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में लीड रोल प्ले करने वाले थे फिल्म अंतरिक्ष पर बेस्ड थी. इस प्रोजेक्ट के चलते वो अमेरिका भी गए थे और इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित भी थे.
सुशांत की मौत से मची थी सनसनी
14 जून, 2020 को बॉलीवुड के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत फांसी के फंदे पर लटके मिले थे. जिसके बाद देश भर में कोहराम मच गया था. उनके इस कदम ने उनके फैंस और परिवार को हिला कर रख दिया .उनकी मौत लोगों के लिए आज भी एक पहेली बन कर रह गयी है. इस मामले में कई लोग घेरे में आए थे और कई गिरफ्तारी हुईं लेकिन अब तक उनकी मौत की वजह क्या रही स्पष्ट नहीं हो पाया. इसे लेकर अब भी सीबीआई जांच चल रही है.