खाना लाइफस्‍टाइल

टेस्टी और हैवी डिनर चाहते हैं खाना, तो बनाएं फूलगोभी का पनीर पराठा

हमारे यहां पराठा एक पारंपरिक फूड आइटम है जो लगभग हर घर में बनाया जाता है. पराठे की कई वैराइटीज़ फेमस हैं. उनमें से एक है फूलगोभी पनीर पराठा . ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है और इसे बनाना काफी आसान है. अगर आप डिनर में कुछ टेस्टी और हैवी खाना चाहते हैं तो फूलगोभी पनीर पराठा आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है. होटल या रेस्तरां में भी इस पराठे की काफी डिमांड रहती है. आप अगर घर पर फूलगोभी पनीर पराठा ट्राई करना चाहते हैं हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं, जिससे आप घर पर स्वादिष्ट पराठा बनाकर खा सकते हैं.

फूलगोभी पनीर पराठा बनाने के लिए सामग्री
मैदा – डेढ़ कप
गेहूं आटा – डेढ़ कप
पनीर कद्दूकस – 1/2 कप
बेसन – 1 टेबलस्पून
प्याज – 1
टमाटर – 1
फूलगोभी कद्दूकस – 1 कप
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर – 1/2 टी स्पून
लहसुन कलियां – 5
अदरक – 1 टुकड़ा
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया – 1 टेबलस्पून
तेल
नमक – स्वादानुसार

फूलगोभी पनीर पराठा बनाने की विधि
फूलगोभी पनीर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले स्टफिंग बनाने की प्रक्रिया करें. इसके लिए फूलगोभी, पनीर, अदरक को कद्दूकस कर लें. अब प्याज, टमाटर और लहसुन कलियों को बारीक-बारीक काट लें. इसके बाद एक कड़ाही में एक टीस्पून तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डाल दें. जीरा जब तड़कने लगे तो कद्दूकस किया अदरक, लहसुन डालकर 1 मिनट तक भूनें. इसके बाद प्याज डालकर 2 मिनट तक भूनें. जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो उसमें कटे हुए टमाटर डालकर फ्राई करें. इसके बाद धीमी आंच करते हुए कद्दूकस किया फूलगोभी डाल दें और इस मिश्रण को लगभग 2 मिनट तक भूनें.

ब इस मिश्रण में पनीर डालें और सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इस दौरान आंच धीमी ही रखें. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, कसूरी मेथी और स्वादानुसार नमक और बेसन डालकर कम से कम 3-4 मिनट तक भूनें. आखिर में स्टफिंग में कटा हरा धनिया डालकर मिक्स करें. इसके बाद गैस की फ्लेम बंद कर दें और स्टफिंग को एक बर्तन में अलग निकालकर रख दें.
अब एक बर्तन में गेहूं का आटा और मैदा डालकर मिक्स कर लें. इसमें अजवाइन, नमक और 2 चम्मच तेल डालकर आटा गूंद लें. इसे 10 मिनट तक अलग रख दें. इसके बाद आटे को लेकर एक बार फिर गूंदे और उसकी लोइयां बना लें. अब एक लोई लें और उसे रोटी की तरह बेल लें. इसे थोड़ा मोटा रखें. इसके बीच में तैयार स्टफिंग को रखें और चारों ओर से ऊपर की ओर मिलाकर बंद कर दें और इसे बेल लें.

अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. उस पर थोड़ा सा तेल डालकर फैला लें. अब उस पर पराठा डालकर सेकें. कुछ देर बाद पराठे को पलट दें और दूसरी ओर तेल लगाकर सेकें. पराठे को तब तक सेकना है जब तक कि वह दोनों ओर से सुनहरा न हो जाए. अब पराठे को एक प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारी स्टफिंग के पराठे तैयार कर लें. डिनर के लिए आपके स्वादिष्ट फूलगोभी पनीर के पराठे तैयार हो चुके हैं. इन्हें दही के साथ सर्व करें.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.