
टीवी की नागिन मौनी रॉय शादी के बाद अपने पति सूरज नांबियार के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। कुछ समय पहले ही मौनी रॉय, सूरज नांबियार के साथ सदगुरु के आश्रम जा पहुंची थीं। इसी बीच मौनी रॉय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार को मीडिया के सामने किस करती नजर आ रही हैं। एक बार के लिए तो सूरज नांबियार हैरान हो गए। जिसके बाद सूरज नांबियार ने भी मौनी रॉय के गालों पर किस कर दिया। पति को प्यार बरसाते देखकर मौनी रॉय शरम से लाल हो गईं। इस दौरान मौनी रॉय ने अपने पति के साथ जमकर पोज दिए।
