
माधुरी दीक्षित, संजय कपूर के साथ शो हुनरबाज : देश की शान में अपनी वेब सीरीज द फेम गेम के प्रमोशन के लिए आईं. शो में परिणीति चोपड़ा , मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर बतौर जज नजर आ रहे हैं और भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया शो के होस्ट हैं. बता दें कि भारती प्रेग्नेंट हैं और वह भारत की पहली प्रेग्नेंट एंकर भी हैं जो प्रेग्नेंसी के दौरान एंकरिंग और शो होस्ट करती हैं. शो में आकर माधुरी ने सभी के साथ खूब मस्ती की, लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा भी किया कि भारती और हर्ष हैरान हो गए,
दरअसल, शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें माधुरी कुछ कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस के बाद स्टेज पर जाती हैं और कहती हैं, आप तीनो को किसी की नजर ना लगे. इसके बाद वह स्टेज पर जाती हैं और कुछ पैसों को उनके ऊपर से घुमाकर उनकी नजर उतारती हैं. इसके बाद वह पैसे एक कंटेस्टेंटे को देती हैं. फिर भारती कहती हैं कि लाओ बेटा मुझे दो.
भारती और हर्ष की बात करें तो दोनों ने पिछले साल अपने यूट्यूब चैनल के जरिए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की. इस वीडियो को शेयर करते हुए दोनों ने लिखा था, हम मां बनने वाले हैं. दोनों ने 3 दिसंबर साल 2017 में शादी की थी.
वहीं माधुरी की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में नेटफ्लिक्स शो द फेम गेम के जरिए ओटीटी डेब्यू किया है. इस सीरीज में माधुरी ने अनामिका का किरदार निभाया है जो एक्ट्रेस हैं. अनामिका की लाइफ में काफी कुछ चल रहा होता है और इसी बीच वह गायब हो जाती हैं. सभी अनामिका कहां हैं ये जानना चाहते हैं. इस सीरीज के जरिए ग्लैमरस इंडस्ट्री की चकाचौंध दुनिया की असली सच्चाई दिखाई है.
सीरीज में माधुरी और संजय के अलावा मानव कौल, लक्षवीर सरण और मुस्काल जाफरी भी हैं. इस सीरीज को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है.