दिल्ली के नरेला औद्योगिक एरिया में जानवरों की चटाई बनाने वाली मैसर्स ताज प्लास्टिक्स फैक्टरी में सुबह आग लग गई है. जहां पर आग से कंपनी में रखा माल जलकर राख हो गया है. हालांकि दमकल विभाग की ओर से 14 गाड़ियों मौके पर पहुंची है.

देश की राजधानी दिल्ली में नार्थ- दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह एक फैक्टरी में आग लग गई. जहां आग पर काबू पाने की कोशिश फिलहाल जारी है. वहीं, दमकल की करीब 14 गाड़ियां पहुंची है. जो कि आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं. हालांकि अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं लग सका है. फिलहाल पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है.ऐसे में आसपास की फैक्ट्रियों को भी खाली करा लिया गया है.
दरअसल, उत्तरी दिल्ली जिले में नरेला औद्योगिक क्षेत्र में F 1848, के F- 1848, की फैक्ट्री है. मीडिया रिपोर्टस से मिली जानकारी के अनुसार,आज सुबह 11.03 बजे जानवरों की चटाई बनाने वाली मैसर्स ताज प्लास्टिक्स फैक्टरी में आग लग गई. ऐसे में घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग से 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची है. वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय किसी व्यक्ति के कारखाने के अंदर होने की सूचना नहीं है.
जानकारी के अनुसार, सुबह 11.03 बजे जानवरों की चटाई बनाने वाली मैसर्स ताज प्लास्टिक्स फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग से गाड़ियां मौके पर पहुंची।