आज की ताजा खबर दुनिया यूरोप

यूक्रेन का दावा-रूस ने 7000 किलो वजन वाले वैक्यूम बॉम्ब से किया हमला!

दुन‍िया के शक्‍तिशाली देशों में से एक रूस यूक्रेन पर हमले लगातार बढ़ाता जा रहा है. इस बीच यूक्रेन की राजदूत ओकसाना मार्कारोवा ने चौंका देने वाला दावा किया है. उन्‍होंने कहा है कि युद्ध के पांचवें दिन रूस ने यूक्रेन के ख‍िलाफ प्रतिबंधित थर्मोबैरिक हथियार का इस्तेमाल किया. उन्‍होंने कहा कि रूस ने सोमवार को वैक्यूम बम का इस्तेमाल किया जो कि जेनेवा कंवेंशन के तहत प्रतिबंधित है. थर्मोबैरिक हथियारों में पारंपरिक गोला-बारूद का उपयोग नहीं होता है. ये एक उच्च-दाब वाले विस्फोटक से भरे होते हैं. ये शक्तिशाली विस्फोट करने के लिए आसपास के वातावरण से ऑक्सीजन सोखते हैं.

थर्मोबेरिक बम की गिनती दुन‍िया के सबसे घातक परमाणु हथ‍ियार में की जाती है. इसे रूस ने 2007 में विकसित किया था. 7000 किलो वजन वाले इस बम का इस्‍तेमाल करने पर यह रास्‍ते में आने वाली बिल्डिंग और इंसानों को तबाह कर देता है. इसे एयरोसॉल बम के नाम से भी जाना जाता है. पोर्ट्समाउथ यूनिवर्सिटी के पीटर ली का कहना है कि रूस ने इस वैक्‍यूम बम का इस्‍तेमाल 2016 में सीरिया पर किया था. यह बेहद खतरनाक बम है. यह 44 टन टीएनटी की ताकत वाला धमाका कर सकता है.

क्‍या है वैक्‍यूम बम की खास‍ियत?
इस वैक्‍यूम बम की एक और खासियत है कि यह ऑक्‍सीजन को सोखकर बड़ा धमाका करता है. ऐसे धमाकों के कारण इसमें से अल्‍ट्रासोनिक शॉकवेव निकलती है और अध‍िक तबाही लाता है. इसलिए इसे दूसरे हथ‍ियार के मुकाबले ज्‍यादा पावरफुल माना जाता है. रूस ने इस बम को इसलिए भी तैयार किया था ताकि दुनिया को बता सके कि वो किस हद पावरफुल है और कभी भी कोई भी देश रूस पर हमला करने से पहले कई बार सोचे.

फादर ऑफ ऑल बम 300 मीटर के दायरे में नुकसान पहुंचा सकता है. यह विनाशकारी हथियार एक जेट से गिराया जाता है और इससे हवा के मध्य में विस्फोट होता है. यह हवा से ऑक्सीजन को बाहर खींचता है और एक छोटे परमाणु हथियार के समान असर पैदा करता है. यह शक्तिशाली बम परमाणु हथियारों के विपरीत पर्यावरण के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करता.

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.