लाइफस्‍टाइल हेल्थ

टमाटर का खाली पेट सेवन करने से मिलते हैं कई फायदे!

भारतीय भोजन में टमाटर का प्रोयग कई तरह से किया जाता है. कभी आपकी सब्जी का स्वाद बढाने तो कभी सलाद के रूप में. वहीं टमाटर खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है लेकिन क्या आपने सोचा है कि खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ टमाटर सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है.

खाने का स्वाद बढ़ाने वाले टमाटर के कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं. इसका कई तरीकों से सेवन किया जा सकता है. इसमें टमाटर की चटनी, सब्जी, सूप या जूस भी शामिल है. साथ ही इसे सलाद के रूप में भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. दरअसल, टमाटर में विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे अहम तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं. इतना ही नहीं नियमित रूप और सही तरीके से टमाटर का सेवन करके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत किया जा सकता है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक सुबह खाली पेट टमाटर से बनी चीजों को खाकर या पीकर भी हेल्दी रहा जा सकता है और ये तरीका बहुत लाभकारी साबित होता है. हम आपको आज सुबह खाली पेट टमाटर के सेवन से मिलने वाले फायदे बताने जा रहे हैं या पिया जाए.

इम्यूनिटी

कोरोना के इस काल में हम सभी इम्यूनिटी का क्या महत्व है ये जानते हैं. ऐसे में इसे बूस्ट करने के लिए ज्यादातर लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं. इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप टमाटर की मदद ले सकते हैं. टमाटर से शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करके इम्यूनिटी बूस्ट की जा सकती है. सुबह खाली पेट टमाटर के जूस पीकर दिन की शुरुआत करें और हेल्दी रहे.

वजन कंट्रोल

एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उन्हें रोज सुबह खाली पेट दो गिलास टमाटर का जूस पीना चाहिए. ऐसा करने से वजन तेजी से कम होता है और कुछ ही दिनों में मोटापे से छुटकारा पाया जा सकता है. टमाटर का जूस पीने के अलावा इसकी स्किन का सेवन भी करें. विशेषज्ञों के मुताबिक टमाटर की स्किन में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत अहम माने जाते हैं.

पेट की गर्मी

पेट में अगर गर्मी की दिक्कत हो जाए, तो कुछ भी खाने का मन नहीं करता है. अगर आपको पेट में गर्मी की समस्या महसूस हो रही है, तो सुबह खाली पेट टमाटर का बना जूस पिएं. इससे पेट में ठंडक महसूस होगी, साथ ही आप पूरे दिन अच्छा भी फील करेंगे. टमाटर को खाने से दिनभर आपके शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी.

आंखों की रोशनी

आंखों को हेल्दी रखने और इनकी रोशनी बढ़ाने के लिए डॉक्टर हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं. आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए खाली पेट टमाटर का सेवन करना बेस्ट रहता है. ऐसा करने से आंख ही नहीं स्किन बेनिफिट्स भी मिलते हैं. कहते हैं कि खाली पेट टमाटर का जूस पीने से स्किन प्रॉब्लम दूर होती है और वह ग्लो भी करती है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.