यहां रणजी ट्रॉफी 2022 के राउंड 2, डे 1 के सभी नवीनतम लाइव अपडेट दिए गए हैं। अजिंक्य रहाणे को खराब फॉर्म की वजह से टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा!

इस साल रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता में कोविड से संबंधित प्रावधान होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक मैच के दौरान कोविड -19 का प्रकोप होने पर एक विशेष अंक प्रणाली बनाई है और मैच को जारी रखने का फैसला किया है, भले ही 11 खिलाड़ी एक तरफ से उपलब्ध न हों।बीसीसीआई द्वारा सोमवार (14 फरवरी) को राज्य संघों को वितरित की गई खेल शर्तों के अनुसार, कोविड -19 स्थिति के कारण पहली पारी का परिणाम पूरा नहीं होने पर टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फैसला किया है कि रणजी ट्रॉफी में प्रत्येक टीम के दस्ते का आकार 30 सदस्यों से अधिक नहीं होना चाहिए और उस दल में कम से कम 20 खिलाड़ी होने चाहिए।
अजिंक्य रहाणे ने 2 विकेट गिरने के बाद क्रीज पर कदम रखा था. मुंबई ने पृथ्वी शॉ और आकर्षित गोमेल का विकेट गंवा दिया था. ऐसे में उम्मीद थी कि अनुभवी रहाणे मुंबई को संकट से बचाएंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. अजिंक्य रहाणे 2 गेंद खेले और तीसरी गेंद पर उन्हें लक्ष्य गर्ग ने आउट कर दिया. रहाणे लक्ष्य गर्ग की गेंद पर एलबीडब्ल्यू पाए गए. रहाणे के साथ पिछले 2 साल से यही दिक्कत चल रही है. वो एक बड़ी पारी खेलते हैं लेकिन इसके बाद वो छोटे-छोटे स्कोर बनाते हैं. लगातार रन बनाने की जो कला टीम इंडिया को चाहिए वो कहीं खो सी गई है. बता दें रहाणे को श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है.
रहाणे के लिए मुश्किल हुआ ‘रण’
अजिंक्य रहाणे के लिए साल 2021 बेहद खराब साबित हुआ. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 13 टेस्ट में महज 20.82 की औसत से 479 रन बनाए. इस दौरान रहाणे सिर्फ 2 अर्धशतक लगा सके. साल 2022 में भी रहाणे 2 टेस्ट में 27 की औसत से 68 रन ही बना सके. रहाणे जैसी स्थिति चेतेश्वर पुजारा की भी है. पुजारा भी मुंबई के खिलाफ पहली पारी में शून्य पर निपट गए थे हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने 83 गेंदों में 91 रन बनाकर सौराष्ट्र की हार टाली. ये रणजी सीजन पुजारा और रहाणे के लिए बेहद अहम है क्योंकि एक गलती उन्हें टीम इंडिया से काफी समय तक बाहर रख सकती है.
शॉ का बल्ला फिर खामोश
पृथ्वी शॉ का बल्ला भी अबतक रणजी ट्ऱॉफी में खामोश रहा है. शॉ गोवा के खिलाफ 13 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए. सौराष्ट्र के खिलाफ भी मुंबई के कप्तान का बल्ला खामोश रहा था. दाएं हाथ का ये बल्लेबाज महज 1 रन बनाकर आउट हो गया था. साउथ अफ्रीका ए के दौरे पर भी शॉ एक अर्धशतक नहीं लगा सके थे.