हुंडई ग्रैंड i10 Nios पर 50 हजार रुपये के लाभ ग्रैंड i10 Nios पर भी अधिकतम 50,000 रुपये तक का लाभ ऑफर किया जा रहा है. कार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी ट्रिम्स में आती है. ऑफर सिर्फ पेट्रोल और डीजल ट्रिम पर ही है. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते है

हुंडई मोटर इंडिया ने इस महीने भारतीय कस्टमर्स के लिए चुनिंदा मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर की शुरुआत की है. कोरियाई कार मेकर कंपनी अपने पॉपुलर हैचबैक मॉडल पर छूट दे रही है. चुनिंदा मॉडल्स के लिए छूट लगभग 50,000 रुपए तक जाती है. ऑफर में शामिल कारें सैंट्रो , आई20 और ग्रैंड आई10 नियोस हैं. हुंडई के खास मॉडल जैसे क्रेटा कॉम्पैक्ट एसयूवी या अल्काजर थ्री-रो एसयूवी पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है. बाकी एसयूवी और सेडान जैसे वेन्यू, टक्सन, एलांट्रा और वर्ना भी इन बेनिफिट वाले मॉडल्स की लिस्ट में शामिल नहीं हैं.
हुंडई मोटर इंडिया की कारों पर ये छूट नकद छूट, कॉर्पोरेट बेनिफिट या एक्सचेंज बोनस के रूप में दी जा रही है. ध्यान देने वाली बात ये है ऑफर महीने के अंत यानी 28 फरवरी 2022 तक ही वैलिड हैं
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस पर ऑफर
ग्रैंड आई10 नियोस प्रीमियम हैचबैक भारतीय बाजारों में कोरियाई कार मेकर के सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल्स में से एक है. फरवरी में Hyundai Grand i10 Nios पर मैक्सिमम 48,000 रुपए की छूट मिल सकती है. कस्टमर्स को हैचबैक पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों के साथ-साथ सीएनजी वेरिएंट्स के साथ पेश किया जाता है. ग्रैंड आई10 नियोस में ट्रांसमिशन ऑप्शन के रूप में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स मिलते हैं. ग्रैंड i10 Nios की कीमत 5.29 लाख रुपए से लेकर 8.51 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
हुंडई सैंट्रो पर ऑफर
कंपनी के सबसे पुराने मौजूदा मॉडल्स में से एक सैंट्रो भी छूट वाली कारों की लिस्ट में शामिल है. नई जनरेशन सैंट्रो पर 40,000 रुपए तक की छूट मिल सकती है. हालांकि, ये ऑफर हैचबैक के पेट्रोल वेरिएंट पर ही वैलिड है. हुंडई सैंट्रो एक 5-सीटर कार है जिसे 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. हुंडई सैंट्रो की कीमत 4.86 लाख रुपए से 6.44 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक है.
हुंडई आई 20 पर ऑफर
हुंडई की इस लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक पर भी इसी तरह की छूट दी जा रही है. ये ऑफर केवल i20 हैचबैक के डीजल वेरिएंट पर लागू है. हुंडई i20 की कीमत 6.98 लाख रुपए से 11.47 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है.