निर्वाचन आयोग ने अभिनेता सोनू सूद को मोगा में मतदान केंद्रों पर जाने से रविवार को रोक दिया था। सूद द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप लगे थे, जिसके बाद आयोग ने यह कदम उठाया।

पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के संबंध में मोगा के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मोगा जिले में सूद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक के विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत रविवार को मामला दर्ज किया गया। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था।
निर्वाचन आयोग ने अभिनेता सोनू सूद को मोगा में मतदान केंद्रों पर जाने से रविवार को रोक दिया था। सूद द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप लगे थे, जिसके बाद आयोग ने यह कदम उठाया। सूद ने इन आरोपों से इनकार किया है। मोगा विधानसभा क्षेत्र से सूद की बहन कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। मोगा थाने (नगर) में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सूद मोगा के लांडेके गांव में अपनी बहन के लिए प्रचार कर रहे थे।
अभिनेता की बहन मालविका सूद सच्चर मोगा से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही थीं. मतदान के दिन सोनू की कार को जब्त कर लिया गया था और अभिनेता को घर भेज दिया गया था. चुनाव आयोग ने सोनू को मोगा में मतदान केंद्रों पर जाने से रोक दिया था क्योंकि उन्हें शिकायत मिली थी कि वह कथित तौर पर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे थे.
सोनू ने हालांकि ये कहा था कि वह केवल मतदान केंद्र पर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे थे. सोनू ने एएनेआई से बात करते हुए कहा था, हमें अपोजिशन्स से कई धमकियों वाले कॉल्स आए थे. कई बूथ में पैसे भी बांटे जा रहे थे. यही वजह है कि हम चेक करने गए थे कि इलेक्शन्स सही तरीके से हो. बस इसी वजह से हम गए थे.
अब सोनू का इस मामले में क्या होगा ये आने वाले दिनों में पता चलेगा. साथ ही फैंस का इस शिकायत को लेकर सोनू के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं.
सोनू की प्रोफेशनल लाइफ
सोनू की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह आचार्य, थमिलारासन फिल्मों में नजर आने वाले हैं. ये दोनों तेलुगु और तमिल फिल्म है. इसके अलावा वह पृथ्वीराज और फतेह जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं. पृथ्वीराज में सोनू के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे. इसके साथ ही मानुषी छिल्लर इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं.
हालांकि पिछले कुछ दिनों से फिल्म विवादों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. करणी सेना इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं और फिल्म के बैन करने की मांग कर रहे हैं.