
देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 22,270 नए केस सामने आए हैं और 325 लोगों की मौत हुई है. इस दौरान 60298 लोगों ने इस घातक बीमारी को मात देने में सफलता पाई है. इसके साथ ही एक्टिव मामलों में भारी कमी देखी गई है और यह आंकड़ा 2,53,739 तक सीमित हो गया है. शनिवार को कोरोना के आए मामले शुक्रवार को आए मामलों के मुकाबले लगभग 14 प्रतिशत कम हैं. शुक्रवार को कोरोना के 25,920 नए केस सामने आए थे और 492 लोगों की मौत हुई थी. देश में इस समय डेली पॉजिटिविटी रेट 1.8% है.
भारत में पिछले 24 घंटों में 22,270 नए कोविड मामले, 60298 ठीक होने और 325 लोगों की मौत हुई है।
सक्रिय मामला: 2,53,739
दैनिक सकारात्मकता दर: 1.8%
कुल वसूली: 4,20,37,536
मरने वालों की संख्या: 5,11,230
कुल टीकाकरण: 175.03 करोड़ खुराक