एलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ की विनर रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।

टीवी की फेमस एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ‘बिग बॉस 14’ विनर बनने के बाद आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. रुबीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आए दिन अपनी नई नई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, जो खूब वायरल होती हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने पर नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रुबिना पर्पल कलर की शॉर्ट ड्रेस में बार्बी डॉल लग रही हैं।
इन तस्वीरों में रुबीना दिलैक का अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। शॉर्ट ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों का रंग भी पर्पल किया हुआ है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस तस्वीर में पोज देते हुए रुबीना दिलैक बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में पोज देते हुए रुबीना दिलैक बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।


इस फिल्म से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू
रुबीना पिछले कुछ समय से बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वह बहुत जल्द ‘अर्ध’ फिल्म में नजर आएंगी। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं।
इस मूवी में रुबीना के साथ कुलभूषण खरबंदा, राजपाल यादव और हितेन तेजवानी जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा रुबीना को पिछले कुछ वक्त से कई म्यूजिक वीडियोज में भी देखा गया है।

