लाइफस्‍टाइल हेल्थ

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार हैं ये फूड्स, कोरोना से लड़ने में करेंगे मदद

हेल्दी रहने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, लगातार पानी पीना व अन्य तरीकों को फॉलो किया जाना जरूरी है. इन सब के बावजूद भी कमजोर इम्यूनिटी की समस्या आपको तंग करती है, तो हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं.

विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना जैसी गंभीर महामारी ज्यादातर मामलों में उन्हीं लोगों को अपनी चपेट में ले रही है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर हो. इस दौर में हम सभी इम्यूनिटी के रोल को अच्छे से समझ गए हैं. कोरोना ही नहीं अगर हमारी इम्यूनिटी कमजोर है, तो भी हमें कई अन्य बीमारियां या स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां अपनी चपेट में ले सकती है. कमजोर इम्यूनिटी के कारण कोल्ड या कफ होना आम बात है. इम्यून सिस्टम के सही न होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इसमें गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल जैसी वजह भी शामिल हैं.

वैसे हेल्दी रहने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, लगातार पानी पीना व अन्य तरीकों को फॉलो किया जाना जरूरी है. इन सब के बावजूद भी कमजोर इम्यूनिटी की समस्या आपको तंग करती है, तो हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी काफी मदद कर सकते हैं. जानें इन फूड्स के बारे में

ब्रोकली

देखा जाए, तो बहुत कम लोग इस हेल्दी वेजिटेबल का सेवन करते हैं, जबकि विशेषज्ञ भी इसे डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं. इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले तत्वों में विटामिन सी सबसे अहम होता है और कहते हैं कि एक कप ब्रोकली में संतरे के जितना विटामिन सी होता है. अगर आप रोजाना ब्रोकली नहीं खा सकते हैं, तो कम से कम हफ्ते में तीन बार इसे जरूर खाएं. आप इसकी सब्जी बनाकर या फिर स्टीम करके खा सकते हैं.

गाजर

ये एक जड़ वाली सब्जी है और इससे भी इम्यूनिटी को दुगनी तेजी से बूस्ट किया जा सकता है. दरअसल, गाजर में बीटा कैरोटीन होता है, जो एक समय बाद विटामिन ए में बदल जाता है. कहा जाता है कि विटामिन ए में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है.

अदरक

हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं को खत्म करने में अदरक कारगर मानी जाती है. इसमें मौजूद एंटी इंफ्लामेटरी गुण ठंड लगने जुड़ी कई परेशानियों को दूर करते हैं. इतना ही नहीं इसका सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत हो सकता है. आप चाहे तो अदरक का काढ़ा बनाकर सही मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं.

शकरकंद

इसमें विटामिन ए, पोटेशियम जैसे कई अहम पोषक तत्व मौजूद होते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक इसका लगातार सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और इससे विटामिन सी की कमी भी पूरी होती है. आप इसे उबालकर या भूनकर खा सकते हैं.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.