#इलेक्शन की खबरें उत्तर प्रदेश राज्य

असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम लोगों से अपील कि ,जो भी मुस्लिम महिलाएं हैं वो बुर्का पहनकर वोट डालने जाएं.

उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी हिजाब विवाद को ख़तम ही नहीं करना चाहते हैं वो मुस्लिम महिलाओ को भड़काऊ भाषण देकर चुनाव में दंगा करवाने की कोशिश में लगे हुए है उन्होंने बसपा, सपा और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां ने जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं. इसी क्रम में विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी रविवार को फिरोजाबाद पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने मुस्लिम महिलाओं से खास अपील की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सभी जब अपना वोट डालने जाएं तो बुर्का पहनकर और नकाब लगाकर ही बाहर जाएं.

दरअसल, फिरोजाबाद पहुंचे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने फिरोजाबाद में वोट डालने के लिए जाने के दौरान मुस्लिम महिलाओं से बुर्का और नकाब पहनकर जाने की अपील की है. वहीं, ओवैसी ने बीते रविवार को यहां जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने भारतीय परिवर्तन मोर्चा के प्रत्याशी बबलू सिंह गोल्डी के समर्थन में जनता से वोट मांगने की अपील की

बुर्का पहने नकाब लगाकर जाएं वोट डालने- ओवैसी

वही, ओवैसी ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं जब विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आने वाली 20 फरवरी को फिरोजाबाद में वोट डालने जाएं तो भारी संख्या में बुर्का पहने नकाब लगाकर जाएं और  डरे नहीं, डरे तो नारा लगाएं. ऐसे में ओवैसी ने कहा कि मैं खासतौर से अल्पसंख्यक समाज की मां और बहनों से ये अपील कर रहा हूं. वोट करने जाएंगे तो बुर्का और नकाब पहनकर जाएंगे, इस दौरान उन्होंने कहा कि डरना नहीं डरेंगे तो क्या नारा लगाएंगे. ऐसे में भीड़ में लोगों की आवाज आई अल्लाह हू अकबर. ओवैसी ने कहा कि मीडिया वालों ने अखिलेश यादव से सवाल किया, उनको सुनाई नहीं दिया. उनको कमजोर लोगों की आवाज सुनाई नहीं देती. आप लोगों ने उनके परिवार के लोगों को सांसद बनाया है, लेकिन उन्हें फिरोजाबाद का यह हाल करके रख दिया है.

मैं हर कमजोर तबके के साथ हूं

बता दें कि ओवैसी ने मंच से कहां कि ओवैसी केवल मुसलमानों की बात नहीं करता है, हम एक मैं हर कमजोर तबके के साथ हूं. भाइयों हमें भाईचारे को नहीं भूलना चाहिए. साथ ही कहा कि सपा और बसपा वालों सुन लो, यह विधानसभा का चुनाव है, मैं लोकसभा के चुनाव में भी आऊंगा. अपने भाषण के दौरान ओवैसी ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं से अपील है कि 20 तारीख को वोट डालने जाए तो नकाब बुर्का और हिजाब पहनकर जाएं, किसी से डरना नहीं है.

बसपा, सपा और बीजेपी पर जमकर बरसे ओवैसी

गौरतलब है कि ओवैसी ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा, सपा और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाया, तो वहीं बीजेपी पर धर्म व जाति के आधार पर लोगों के बीच नफरत फैलाने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम और हमारी पार्टी हिंदुस्तान में भाईचारा कायम करने की लड़ाई लड़ रहे हैं, कांच की इंडस्ट्री में जो काम कर रहे हैं, मैं उनका वादा करता हूं बाबू सिंह कुशवाहा को मुख्यमंत्री बनाना है, इसके बाद आपको 8 घंटे काम करना पड़ेगा. हालांकि एआईएमआईएम चीफ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने देखा फिरोजाबाद में कचरे के अंबार लगे हैं, यहां कोई विकास नहीं हुआ है. यह बीजेपी वाले झूठ बोलते हैं. बता दें कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन का चुनाव चिह्न पतंग ही है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.