
टीवी सीरियल स्टार करण कुंद्रा और अदाकारा तेजस्वी प्रकाश इन दिनों एक दूसरे के प्यार में गुम दिख रहे हैं। दोनों के बीच एक बेहद प्यारी बॉन्डिंग बन चुकी है। जो कैमरों की नजर से भी नहीं छुप पाती। बिग बॉस 15 के बाद ये स्टार कपल अक्सर साथ स्पॉट हो जाता है। जिसके बाद इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। बीते दिन ये स्टार कपल एक बार फिर देर रात साथ में दिखा।
टीवी सीरियल स्टार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे के साथ कार से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुए। जिसके बाद इनकी तस्वीरें कैमरों में कैदल हो गईं।

दरअसल, करण कुंद्रा बीती रात अदाकारा तेजस्वी प्रकाश के साथ उनके परिवार से मिलने घर पहुंचे थे। ये तस्वीरें अदाकारा के घर के बाहर की ही है।
तेजस्वी प्रकाश स्टारर नागिन 6 के प्रोमो अब पहले ही आ चुके हैं और लोग खूबसूरत सुनहरे पोशाक में नागिन के रूप में तैयार तेजस्वी को पसंद कर रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश ने नागिन के बारे में एक साक्षात्कार में साझा किया कि, “नागिन बालाजी की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक है। इस तथ्य को देखते हुए कि मैं एकता कपूर की सबसे बड़ी प्रशंसक हूं, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे उनके साथ नागिन 6 में काम करने का मौका मिलेगा। शो को ना कहने का कोई कारण नहीं था और इसका हिस्सा बनना आश्चर्यजनक लगता है। नागिन 6. इसके अलावा, मैं हमेशा से अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना चाहती थी और यह भूमिका मेरे द्वारा पहले की गई भूमिका से बिल्कुल अलग है।