सिद्धू की बेटी राबिया ने पंजाब के चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसा.

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के चुनाव प्रचार के लिए उनकी बेटी राबिया सिद्धू भी सक्रिय हो गई हैं। राबिया अमृतसर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र में मीडिया से मुखातिब हुईं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए अपने पिता की दावेदारी जताई, कहा कि, “टिकता वही है जो ईमानदार होता है। हमारे पिता के सामने वो मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी खड़े होने लायक भी नहीं हैं।”
इसको लेकर सिद़्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा था कि हम चरणजीत सिंह चन्नी से गरीब हैं. उनका घर देख लो, हमारा घर देख लो. वहीं पिता का चुनाव प्रचार कर रहीं राबिया सिद्धू ने इमोशनल कार्ड खेला है. उन्होंने कहा कि जब तक पिता चुनाव नहीं जीत जाएंगे, तब तक शादी नहीं करूंगी. राबिया ने अपनी मां नवजोत कौर सिद्धू के उस बयान पर भी जवाब दिया, जिसमें नवजोत ने कहा था कि बेटी की शादी के लिए पैसे नहीं है.
राबिया ने यह भी कहा- तब तक शादी नहीं करूंगी जब तक पापा जीत नहीं जाते
बता दें कि, कुछ समय पहले सिद्धू ने कहा था कि ”हमारे पास पैसे नहीं कि बेटी की शादी कर सकें।”, इस पर राबिया ने कहा कि वो भावुक होकर ऐसा बोल गए थे। मेरे लिए उनके पास सब कुछ है। इसके साथ ही राबिया ने ऐलान किया कि वह तब तक शादी नहीं करेंगी, जब तक उनके पिता नवजोत सिंह सिद्धू नहीं जीत जाते।