कोरोना संक्रमणका खतरा कम होता जा रहा है। बीते दिन संक्रमण के ग्राफ में जबर्दस्त गिरावट आई है।

देश में कोरोना संक्रमण, वैक्सीनेशन और टेस्टिंग की स्थिति
पिछले 24 घंटों में 48.18 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक के साथ भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक 171.79 करोड़ से अधिक हो गया है। यह 1,91,96,734 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
पिछले 24 घंटों में 1,50,407 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या अब 4,13,31,158 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 97.17% है। पिछले 24 घंटे में 58,077 नए मामले सामने आए।
भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 6,97,802 हैं। सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 1.64% हैं।
देश भर में परीक्षण क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,91,678 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 74.78 करोड़ कुल परीक्षण किए हैं। जबकि देश भर में परीक्षण क्षमता को बढ़ाया गया है, देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 5.76% है और दैनिक सकारात्मकता दर 3.89% बताई गई है।
राज्यों के पास 12.05 करोड़ से अधिक डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 169.73 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। 12.05 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त कोविड वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाना है।