वैलेंटाइन वीक स्पेशल में कपिल ने करण सिंह और बिपाशा बसु को शो पर बुलाया है. वहां जब अर्चना पूरण सिंह ने एक सवाल पूछा तो कपल अपने घर के राज खोलते नजर आए.ये सुनते ही अर्चना और बिपाशा जोरजोर से हंस पड़ते हैं. तो वहीं बिपाशा बताती हैं- ‘मैं बिलकुल भी फाइट नहीं करती’. इस पर करण कहते हैं, ‘जी ये सिर्फ शाउट करती हैं मुझपर.’ शो से एक और प्रोमो सामने आया है जिसमें कपिल शर्मा कपल से पूछते हैं- ’10 साल से आप लोग साथ हैं, कितने अच्छे लग रहे हैं अभी भी साथ.

द कपिल शर्मा शो पर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की धमाकेदार एंट्री होने वाली है. शो में कपिल शर्मा के साथ हंसी मजाक करते हुए करण इस दौरान शादी के साइड इफेक्ट्स बताते हुए दिखाई देंगे. तो वहीं बिपाशा बसु भी बताएंगी कि दोनों में से लड़ाई ज्यादा कौन करता है. असल में वैलेंटाइन वीक स्पेशल में कपिल ने करण सिंह और बिपाशा बसु को शो पर बुलाया है. वहां जब अर्चना पूरण सिंह ने एक सवाल पूछा तो कपल अपने घर के राज खोलते नजर आए.
किस टॉपिक पर होती है करण ग्रोवर और बिपाशा बसु की लड़ाई,
अर्चना ने पूछा था कि ऐसा कौन सा टॉपिक होता है जिसमें अकसर दोनों की लड़ाई होती है? इस पर करण ने जोक मारते हुए कहा- ‘मैं मिस्टेक्स करता हूं, मैं हू हूं जो हर बार नई-नई गलतियां करता हूं, हर दिन.’ ये सुनते ही अर्चना और बिपाशा जोरजोर से हंस पड़ते हैं. तो वहीं बिपाशा बताती हैं- ‘मैं बिलकुल भी फाइट नहीं करती’. इस पर करण कहते हैं, ‘जी ये सिर्फ शाउट करती हैं मुझपर.’
शो से एक और प्रोमो सामने आया है जिसमें कपिल शर्मा कपल से पूछते हैं- ’10 साल से आप लोग साथ हैं, कितने अच्छे लग रहे हैं अभी भी साथ. ये वो लोग हैं जो अपनी सुहागरात में भी दूध की जगह प्रोटीनशेक पीकर सोते हैं.’
इस दौरान कपिल ने करण के टैटू का भी खूब मजाक उड़ाया. दरअसल, करण सिंह ग्रोवर को टैटूज का काफी शौक है. करण की बाहें टैटू से भरी हुई हैं. ऐसे में कपिल शर्मा ने करण से पूछा- आपको और कितने टैटूज चाहिए ताकि आपको फिर कपड़े पहनने की जरूरत न पड़े? इस पर पत्नी बिपाशा कहती हैं- ऐसा होने नहीं वाला है, इन्हें कपड़ों का बहुत शौक है औऱ कपड़ों के बिना रहना भी बहुत पसंद है.