बॉलीवुड टीवी की नागिन मौनी रॉय शादी के बाद काफी हॉट लुक में नजर आई हैं।

अपने पति सूरज नांबियार के साथ हनीमून मनाने कश्मीर के गुलमर्ग में मौजूद मौनीराय सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट कर रही हैं. इन तस्वीरों को देखने वाले फैंस सन्नाटे को देखने के लिए पूरी तरह खुश हैं।
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में 27 जनवरी को उनकी सूरज नांबियार से शादी हुई थी। शादी और उसके बाद दोनों की पार्टी की फोटोज सामने आई थीं और इंटरनेट पर छाई हुई थीं। अब मौनी रॉय ने शादी के बाद भी अपना जलवा बरकरार रखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ब्लैक मोनोकिनी पहनकर फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वो कहर ढा रही हैं। एक यूजर ने लिखा भी कि बाहर बर्फ पड़ी और अंदर आग लगी है। यहां देखिए मौनी की दिलकश तस्वीरें।

मौनी राय इन दिनों कश्मीर के गुलमर्ग मे हैं, जहां खूब बर्फ पड़ रही है। मौनी पिछले कई दिनों से यही हैं और बर्फबारी के मजे लेते हुए फोटोज शेयर कर रही थीं। नागिन एक्ट्रेस मौनी को उनके किलर लुक के लिए जाना जाता है। नागिन के बाद से लेकर अब तक फैंस उन्हें और उनकी स्टाइल को बहुत पसंद करते हैं।