
एकता कपूर का नया शो नागिन 6 इसी हफ्ते लॉन्च होने वाला है। इस शो में बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश और महक चहल लीड रोल में नजर आएंगी। एकता कपूर ने जबसे इस शो की अनाउंसमेंट की थी तभी से इसके साथ टीवी की कई हसीनाओं के नाम जुड़ने लगे थे और इनमें से एक नाम रुबीना दिलैक का भी था। रुबीना दिलैक के फैन्स उन्हें नागिन 6 में देखना चाहते थे लेकिन तेजस्वी-महक का नाम फाइनल होने के बाद हर किसी की उम्मीदों पर तो जैसे पानी ही फिर गया।नागिन 6 के लॉन्च से कुछ घंटे पहले ही कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल से एक ऐसा कॉमेंट किया गया है जिसे देखकर रुबीना दिलैक के फैन्स अब और भी कन्फ्यूज हो चुके हैं।

रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रुबीना दिलैक ने सफेद रंग का क्रोशिया वर्क वाला स्वेटर पहना हुआ है। उनके चेहरे और हाथों पर सफेद रंग के कुमकुम से डिजाइन बना है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘स्टीरियोटाइप (रूढ़धारणा) को तोड़ रही हूं।’ रुबीना दिलैक की इन तस्वीरों पर कलर्स चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से कॉमेंट किया गया है। कॉमेंट में कलर्स चैनल की ओर से सांप वाले कई इमोजी बनाए गए हैं। इस कॉमेंट को देखकर रुबीना दिलैक के फैन्स अब उल्टा चैनल से ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इस कॉमेंट का क्या मतलब है? बता दें कि रुबीना दिलाइक ने सेम इसी लुक में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है।