मुंबई से भुज हवाई यात्रा बिना इंजन कवर के उड़ान भरने के कारण रनवे पर ही गिर गई, विमान में उड़ान के समय 70 लोग सवार थे

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई से गुजरात के भुज जा रही एलाएंस एयर की फ्लाइट रनवे पर गंभीर तौर से दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची. बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट बिना इंजन कवर के उड़ान भर रही थी और फिर रनवे पर ही गिर गई. यह दुर्घटना मुंबई से उड़ान भरने वाली एलाएंस एयर ATR-72 एयरक्राफ्ट के साथ हुई. विमान में उड़ान के समय 70 लोग सवार थे जिसमें चार क्रू मेंबर और एक एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस इंजीनियर भी था. हालांकि विमान को इस हादसे से अधिक नुकसान नहीं हुआ. उड्डयन क्षेत्र के निगरानीकर्ता डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन अब इस मामले को देख रहा है. उड़ान भरते हुए इंजन कवर गिर जाने के कारण यह हादसा हुआ. टेक ऑफ के समय मॉनिटर करने वाले एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तरफ से एलर्ट आया था, जिसके बाद विमान का पार्ट रनवे पर मिला.
अधिकारियों ने कहा है कि खराब रखरखाव के कारण हो सकता है कि यह दुर्घटना हुई हो. एविएशन एक्सपर्ट कैप्टन अमित सिंह ने एएनआई को बताया कि इंजन का कवर हटने की घटना तब होती जब उसके लैच सही से बंद नीं होते हैं. क्रू को फ्लाइट से पहले इसे देखना चाहिए था.”