ऐक्ट्रेस मौनी रॉय पति सूरज नांबियार के साथ शादी के बाद हनीमून पर गई हैं। ऐक्ट्रेस वहां की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

टेलीविजन एक्ट्रेस मौनी रॉय शादी के बाद अब अपना हनीमून पीरियड एन्जॉय कर रही हैं. मौनी कश्मीर की खूबसूरत वादियों में अपना हनीमून मना रही हैं.
मौनी ने अपने इन्स्टाग्राम हैंडल पर पति सूरज नांबियार के साथ कुछ रोमांटिक फोटो शेयर की हैं. जिनमें दोनों एक-दूसरे की बाहों में लवी-डवी मोमेंट्स एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं.
मौनी ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह कश्मीर की बर्फीली वादियों में खड़ी होकर पोज करती नजर आ रही हैं. सूरज के साथ उनकी बेहतरीन रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही हैं.
आपको बता दें कि मौनी ने 27 जनवरी 2022 को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी की थी. शादी के सारे फंक्शन गोवा में धूमधाम से हुए थे.
मौनी पहले मलयाली ब्राइड बनी थीं क्योंकि सूरज मलयाली हैं. वहीं इसके बाद उन्होंने बंगाली रीति-रिवाज से शादी की थी.
बंगाली शादी के दौरान मौनी ने मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ रेड लहंगा पहना था. जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगी थीं. शादी के फंक्शन तीन दिन तक चले थे और इसके बाद जब मौनी मुंबई लौटी थीं तो गृह प्रवेश के दौरान उनका जोरदार स्वागत हुआ था.

आपको बता दें कि मौनी ने टेलीविजन के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है. वह गोल्ड, रोमियो अकबर वाल्टर, मेड इन चाइना जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उनकी अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ है.