अमेजन अपने प्लेटफॉर्म पर आईफोन 11 को भारी डिस्काउंट के साथ सेल कर रहा है. अगर आप आईफोन 11 से पुराना कोई मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए अपने फोन को अपग्रेड करना का ये अच्छा मौका है.

अगर आप भी एक आईफोन लवर हैं तो आपके लिए ये एक काम की खबर है. अब आप काफी सस्ते में आईफोन11 खरीद सकते हैं. दरअसल, एमेजॉन अपने प्लेटफॉर्म पर आईफोन11 को भारी डिस्काउंट के साथ सेल कर रहा है. अगर आप आईफोन11 11 से पुराना कोई मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए अपने फोन को अपग्रेड करना का ये अच्छा मौका है. एमेजॉन इस फोन पर 4000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ सेल कर रही है. इसके अलावा भी कंपनी इस पर आकर्षक डील्स दे रही है. जिसके बाद साथ आप केवल 31000 रुपये में आईफोन11 को खरीद सकते हैं. आईफोन11 को 64GB वैरिएंट के लिए भारत में 68,300 रुपये में लॉन्च किया गया था. हालांकि, अब स्मार्टफोन एमेजॉन पर 49,900 रुपये में सेल हो रहा है.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ICICI बैंक, SBI क्रेडिट कार्ड पर 4000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इसके अलावा, खरीदार अपने पुराना फोन एक्सचेंज ऑफर के साथ 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं. इससे फोन की कीमत घटकर 31,000 रुपये हो जाएगी. यह ध्यान रखना जरूरी है कि आपके पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन और फोन के मेक-ईयर पर निर्भर करेगी. अगर स्मार्टफोन की कंडीशन अच्छी है तो आपको ज्यादा वैल्यू मिलेगी.
31000 में ऐसे खरीदें आईफोन 11
अगर आप अपने आईफोन एक्सआर 64GB को एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 12,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है. फ्लिपकार्भी अपने प्लेटफॉर्म पर iPhone 11 के लिए अच्छा डिस्काउंट ऑफर पेश कर रहा है. हालांकि वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लैट छूट नहीं दे रही है, लेकिन यह 18,850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रही है. जिससे कीमत 31,000 रुपये तक कम हो जाती है. लेटेस्ट आईफोन के समान ही आईफोन11 में भी कई समान फीचर्स दिए गए हैं. लेकिन, स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले के साथ नहीं आता है और न ही यह 5G सपोर्ट करता है.
आईफोन11 के स्पेसिफिकेशंस
एपल आईफोन 11 एप्पल A13 बायोनिक प्रोसेसर से लैस है. स्मार्टफोन 6.1 इंच लिक्विड रेटिना आईपीएस एलसीडी कैपेसिटिव टचस्क्रीन और 828 x 1792 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है. डिवाइस की स्क्रीन स्क्रैच-रेजिस्टेंट ग्लास और ओलेओफोबिक कोटिंग से सिक्योर है. इसके रियर कैमरे में 12 MP (वाइड) और 12 MP (अल्ट्रावाइड) लेंस दिया गया है. फ्रंट कैमरे में 12 MP + TOF 3D कैमरा सेंसर है.
फोन के सेंसर में फेस आईडी, एक्सेलेरोमीटर, जायरो, प्रॉक्सिमिटी, कंपास और बैरोमीटर शामिल हैं. स्मार्टफोन में नॉन-रिमूवेबल ली-आयन 3110 mAh बैटरी + फास्ट बैटरी चार्जिंग 18W: 30 मिनट में 50% + यूएसबी पावर डिलीवरी 2.0 + क्यूई वायरलेस चार्जिंग है. ये अलग-अलग कलर ऑप्शन जैसे ब्लैक, ग्रीन, येलो, पर्पल, रेड और व्हाइट में आता है.