रिलायंस जियो , एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के सस्ते रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताते हैं. इसमें सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 400 रुपये कम है, जिसमें 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है.

रिलायंस जियो के ढेरों किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं, जो अलग-अलग बेनेफिट्स के साथ आते हैं. लेकिन आज हम आपको एक खास रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं. इस रिचार्ज प्लान्स की कीमत 400 रुपये से कम है. हम जिस रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, वह उन लोगों को लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जिनकी डेटा खपत कम है या फिर वे डुअल सिम का इस्तेमाल करते हैं. रिलायंस जियो के इस प्लान्स की वैलिडिटी 84 दिनों की है. रिलायंस जियो का 395 रुपये का रिचार्ज प्लान है. इस प्लान्स में यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इस रिचार्ज के अंदर यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग और सीमित डाटा का इस्तेमाल कर सकता है. इस प्लान का डेली का खर्चा 5 रुपये से भी कम है यानी 4.7 रुपये है.
मिलता है 6जीबी डाटा
इस रिचार्ज प्लान्स के तहत यूजर्स को कुल 6 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है, जिसे वह अपनी जरूरत के मुताबिक, इस्तेमाल कर सकते हैं. इस डाटा का इस्तेमाल यूजर्स 84 दिन के दौरान कभी भी कर सकता है, डुअल सिम यूजर्स इसे तभी ऑन करें, जब उन्हें बहुत अधिक जरूरत हो. इस रिचार्ज प्लान्स के बेनेफिट्स यहीं खत्म नहीं होते हैं, बल्कि इसमें यूजर्स को कम्यूनिकेशन करने के लिए 1000 एसएमएस भी मिलते हैं, जो इंटरनेट की गैर मौजूदगी में इस्तेमाल हो सकते हैं. इस प्लान के साथ जियो सिनेमा, लाइव टीवी देखने के लिए जियो टीवी, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस भी मिलता है.
एयरटेल का 84 दिन का प्लान
एयरटेल का 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान 455 रुपये में आता है. इस प्लान्स के तहत भी जियो की तरह है इसमें भी 6 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है. इसमें 900 SMS और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है. मोबाइल का फ्री ट्रायल, फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक फ्री जैसी चीजों सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.
वोडाफोन का 84 दिन का रिचार्ज प्लान
वोडाफोन का सबसे सस्ता 84 दिनों का प्लान 459 रुपये का है, जिसमें रिलायंस जियो और एयरटेल की तरह ही 6GB डेटा बेनिफिट, 1000 SMS और अनलिमिटेड कॉल के बेनेफिट्स मिलते हैं. प्लान के तहत वीआई मूवीज और टीवी का एक्सेस भी मिलता है.