#बजट 2022 आज की ताजा खबर काम की बात

बजट भाषण की अब तक की बड़ी बातें, जानिए आमजनता को क्या मिला?

बजट 2022-23 की मुख्य विशेषताएं: वित्त मंत्री निर्मलासीतारमण ने कहा कि अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी।

कोरोना काल में दूसरी बार और लगातार चौथी बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही है। आप केंद्रीय बजट से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए नीचे पढ़िए।

डिजिटल करंसी पर 30 फीसद टैक्स
वित्त मंत्री ने कहा कि डिजिटल करंसी से इनकम पर 30 फीसद टैक्स लगाया गया है। वर्चुअल करंसी के ट्रांसफर पर 1 फीसदी टीडीएस लगेगा। रुपए की डिजिटल करेंसी इसी वित्त वर्ष से चालू होगी।

गहनों और रत्न पर कस्टम ड्यूटी घटी
निर्मला सितारमण ने कहा कि गहनों और रत्न पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 5 फीसद कर दी गई है। नकली आभूषणों पर कस्टम ड्यूटी 400 रुपए प्रति किलो रहेगी। स्टील के स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी एक और वर्ष के लिए बढ़ाई गई।

5G लॉन्चिंग
सीतारमण ने कहा कि 5G की लॉन्चिंग के लिए स्कीम लाई जाएगी। इसी वित्त वर्ष से 5जी सर्विस शुरू हो जाएगी।

बैटरी अदला-बदली नीति
वित्त मंत्री ने कहा कि ई-वाहन के चार्जिंग स्टेशन नहीं मिल पाते, क्योंकि जगह की कमी होती है। इस लिए बैटरी अदला-बदली नीति लाई जाएगी।

खेती में ड्रोन करेगा मदद
खेती में तकनीक का इस्तेमाल होगा। ड्रोन से फसल मूल्यांकन, भूमि अभिलेख, कीटानाशकों का छिड़काव किया जाएगा।

नॉर्थ ईस्ट के लिए विकास योजना लॉन्च
वित्त मंत्री ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए योजना लॉन्च होगी। वहां के लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा।

80 लाख नए मकान बनाए जाएंगे
वित्त मंत्री ने कहा कि 2022-23 में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान बनाए जाएंगे। इनके लिए 48 हजार करोड़ का फंड रखा गया है।

डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी
सीतारण ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण पढ़ाई में काफी नुकसान हुआ। एक क्लास एक टीवी चैनल को 12 से बढ़ाकर 200 टीवी चैनल किया जाएगा। वहीं डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी।

नेचुरल फॉर्मिंग को बढ़ावा दिया जाएगा
वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा। वे अपने सिलेबस से फॉर्मिंग कोर्स को जोड़ेंगे। गंगा कॉरिडोर में नेचुरल फॉर्मिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं छोटे उद्योग से मदद दी जाएगी।

25,000 किमी तक बढे़गी नेशनल हाईवे की लंबाई
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि 2022-23 के बीच नेशनल हाईवे की लंबाई 25,000 किमी तक बढ़ाया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों के पर्वतमाला रोड को पीपीपी मोड्स पर लाया जाएगा।

400 वंदेभारत ट्रेनें आएंगी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी। वहीं अगले तीन वर्षों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल तैयार किए जाएंगे। 8 नई रोपवे का निर्माण होगा।

16 लाख युवाओं को नौकरियां मिलेगी

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि किसान, युवाओं को फायदा होगा। आत्मनिर्भर भारत से 16 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी।

जल्द आएगा LIC का IPO

वित्तं मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एयर इंडिया का विनिवेश पूरा हो गया है। अब LIC का IPO जल्द ही आएगा।

ग्लोबल मोर्चे में अर्थव्यवस्था को चुनौती
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ग्लोबल मोर्चे पर चुनौतियों का सामना कर रही है। इसके बावजूद देश में कोरोना महामारी से निपटने के सटीक उपाय किए गए हैं।

अगले 25 साल का ब्लूप्रिंट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इस बार के बजट में अगले 25 वर्ष के लिए ब्लूप्रिंट पेश किया जा रहा है। देश में आर्थिक रिकवरी को मजबूत करने पर फोकस है

वित्त मंत्री ने संसद में पेश किया बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश कर दिया है। ये उनका चौथा बजट है। इस बार भी बजट पेपरलेस पेश किया जा रहा है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.