क्रिकेट खेल

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को भी है विराट कोहली से हमदर्दी, बेसब्री से कर रहे हैं दिग्गज खिलाड़ी के 71वें शतक का इंतजार

विराट कोहली ने अपना पिछला शतक साल 2019 में लगाया था जो कि उनका 71वां शतक था. तबसे फैंस अगले शतक का इंतजार कर रहे हैं

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी के फैंस दुनिया भर में है. दो साल पहले तक यह माना जा रहा था कि विराट कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के शतकों के शतक का रिकॉर्ड की आसानी से बराबरी कर लेंगे. हालांकि पिछले कुछ समय से कोहली के शतकों की लिस्ट पर ब्रेक लग गया है. अब आलम यह है कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस इस स्टार बल्लेबाज के

पीएसल में काम करने वाले हसन चीमा लीग की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड के स्ट्रेटजी मैनेजर हैं. वह पाकिस्तानी क्रिकेट से लंबे से जुड़े रहे हैं. उन्होंने मंगलवार को विराट कोहली को लेकर ट्वीट किया और बताया कि पाकिस्तान में हर कोई कोहली के 71वें शतक का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. साथ ही उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को है कोहली के शतक का इंतजार

हसन चीमा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं पीएसएल के दौरान ज्यादा ट्वीट नहीं करना चाहता था लेकिन एक ऐसी चीज थी जिसे मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता था. मुझे यह देखकर खुशी हुई कि आज कल मैं पाकिस्तानी टीम जिससे भी बात कर रहा हूं हर कोई विराट कोहली के शतक की उम्मीद लगाए बैठे हैं. खिलाड़ी ही खिलाड़ी को पहचानता है.

71वें शतक का इंतजार कर रहे हैं. पीएसएल के एक आधिकारी ने भी इस बारे में बताया.

कोहली के फैंस है पाकिस्तानी क्रिकेटर

उन्होंने आगे कहा, ‘इससे मानवता में मेरा विश्वास और पक्का हो गया. फैंस और हम लोगों से ज्यादा वह यह समझते हैं कि जब बोर्ड आपके साथ अजीब व्यवहार करे और फैंस की आपसे उम्मीदें कहीं ज्यादा हो तो कैसा लगता है. कई लोगों ने कहा कि लोग तो कोहली को भी नहीं बख्शते हैं’ चीमा ने आगे कहा कि खिलाड़ी भी क्रिकेट फैन है और यही वजह है उन्हें विराट कोहली भी पसंद है.’ हालांकि अब जब मैं इस बारे में सोचता हूं तो लगता है कि वह क्यों कोहली से प्यार और उन्हें पसंद नहीं करेंगे, वह भी तो क्रिकेट फैंस हैं.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.