#इलेक्शन की खबरें उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव 2022

यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका, पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया हुए बीजेपी में शामिल!!

यूपी चुनाव 2022: मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्ता ही बेरिया को बीजेपी में लेकर आ रहे हैं. कानपुर के ग्रामीण इलाक़ों और कानपुर देहात में बेरिया की अच्छी पैठ है.

उत्तर प्रदेश चुनाव से ठीक पहले कई नेताओं का दल बदलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे शिव कुमार बेरिया समेत कुछ अन्य लोग भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे. सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता ही बेरिया को बीजेपी में लेकर आ रहे हैं. कानपुर के ग्रामीण इलाक़ों और कानपुर देहात में बेरिया की अच्छी पैठ है. इससे पहले, मुलायम सिंह के साढ़ू प्रमोद गुप्ता और उनकी छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी का दामन थाम चुके हैं.

इसके साथ ही, कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. बीजेपी में शामिल होने पर समजावादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा था कि अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को बंधक बना लिया है और पार्टी में उनकी स्थिति बहुत खराब है. समाजवादी पार्टी में अपराधियों और जुआरियों को शामिल किया गया है. उन्होंने आगे कहा था कि ‘’पार्टी में गैर समाजवादी लोगों को तरजीह दी जा रही है. मुलायम सिंह यादव को गाली देने वाले लोगों को तरजीह दी जा रही है. खुद मुलायम की भी इज्जत नहीं हो रही है. हमने देखा कि 22 नवंबर को किस तरह से जन्मदिन पर मुलायम का माइक छिना गया था.’’

जबकि, बीजेपी में आने के बाद प्रियंका मौर्य ने कहा कि कांग्रेस ने स्लोगन दिया लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन लड़ने का मौका नहीं दिया. बात से काम नहीं चलेगा, महिलाओं को अधिकार देने पड़ेगा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक लड़की लड़ रही थी, एग्जाम में टॉप पर मेरा नाम था, लेकिन एक पुरुष को उतार दिया. सब प्री प्लांड था, मुझे मोहरा, फेस बनकर इस्तेमाल किया. महिला, ओबीसी, मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा के वोट के लिए मेरा इस्तेमाल किया गया.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनज़र यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए 15 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक रैलियों और रोड शो की अनुमति नहीं दी है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.