क्रिकेट खेल

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर एलिसा हिली ने किया शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम!

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के अलावा इंग्लैंड की गेंदबाज ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है. मैच में हालांकि अभी तक ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिखा है.

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की पुरुष टीमों के बीच हाल ही में एशेज सीरीज खत्म हुई है, लेकिन इस समय दोनों देशों की महिला टीमों के बीच ये सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का इकलौता टेस्ट मैच कैनबरा में खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज एलिसा हिली ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. हिली ने जो रिकॉर्ड अपने नाम किया है वो कोई भी बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा. हिली इस मैच की दोनों पारियों में शून्य पर आउट हुईं. इस दौरान एक अजब संजोग देखने को मिला जिसने हिली का नाम रिकॉर्डबुक में दर्ज करा दिया है.

हिली को इस मैच की दोनों पारियों में एक ही जोड़ी ने आउट किया. पहली पारी में वह कैथरीन ब्रंट की गेंद पर विकेटकीपर एमी जोंस के हाथों लपकी गईं. पहली पारी में उन्होंने आठ गेंदें खेली थीं. इसी जोड़ी ने दूसरी पारी में हिली को पवेलियन पहुंचाया. इस बार हिली सिर्फ दो गेंदों का ही सामना कर सकीं. हिली पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर पहली ऐसी विकेटकीपर हैं जो दोनों पारियों में विपक्षी टीम की विकेटकीपर द्वारा शून्य पर लपकी गईं. उनसे पहले किसी भी विकेटकीपर के हिस्से ये रिकॉर्ड नहीं था. हिली ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी हैं.

ब्रंट के नाम भी हुआ रिकॉर्ड

इंग्लैंड की गेंदबाज कैथरीन ब्रंट ने भी इस मैच में एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस मैच में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं और वह खेल के तीनों प्रारूपों में 50 से ज्यादा विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. वहीं वह टेस्ट में इतने विकेट लेने वाली कुल 10वीं और इकलौती एक्टिव महिला क्रिकेटर हैं.

ऐसा रहा मैच

मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने दो विकेट खोकर 12 रन बना लिए हैं. हिली के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी सलामी बल्लेबाज रचेल हायनेस का विकेट भी खो दिया है. बेथ मूनी सात रन बनाकर खेल रही हैं जबकि एलिसा पैरी को अभी खाता खोलना बाकी है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 337 रनों पर घोषित कर दी थी. इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 297 रन ही बना सकी. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 40 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी. अब उसकी बढ़त 52 रनों की हो गई है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.