उस वक्त ये भविष्यवाणी की कई थी कि अभी तो नहीं लेकिन दो सालों के बाद निक प्रियंका की गोद में बच्चा होगा.

साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा के प्रेग्नेंट होने की खबरें मीडिया में सामने आई थीं. बाद में प्रियंका की मॉम मधु ने इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए साफ किया था कि अभी ऐसा कुछ नहीं है. उस वक्त ये भविष्यवाणी की गई थी कि अभी तो नहीं, लेकिन दो सालों के बाद निक प्रियंका की गोद में बच्चा होगा. इसके अलावा खबर ये भी है कि जिन्होंने निक प्रियंका के बच्चे की भविष्यवाणी की, उन्होंने ही निक प्रियंका की शादी से करीब 13 साल पहले ही उनकी शादी की प्रिडिक्शन की थी.
प्रियंका चोपड़ा को लेकर की गई थी भविष्यवाणी
ई टाइम्स के मुताबिक, न्यूमरोलॉजिस्ट संजय बी जुमानी ने ये भविष्यवाणी की थी. स्पॉटबॉय के एक रिपोर्टर ने इस बारे में जुमानी से बात की थी. साल 2019 में जब निक प्रियंका को बेबी होने की अफवाह सामने आई थी. तब संजय बी जुमानी ने भविष्यवाणी कर बताया था कि अभी नहीं, बल्कि अगले 2 साल में प्रियंका मां बनेंगी.
13 साल पहले हो गई थी निक प्रियंका की शादी की प्रिडिक्शन!
हाल ही में उन्होंने बताया कि- ये भविष्यवाणी उन्होंने 2 साल पहले कर दी थी. उन्होंने आगे कहा- 13 साल पहले वह फिल्मफेयर मैग्जीन को एक इंटरव्यू देने वाले थे, जसमें उन्होंने निक और प्रियंका की शादी का जिक्र करना था. लेकिन उन्हें लगा कि ये लोगों के लिए अविश्वसनीय होगा. क्योंकि ये बहुत पहले ही बात है, हालांकि वह बात आज भी गूगल पर मौजूद है.
क्या पॉलिटिक्स की राह पर जाएंगी प्रियंका चोपड़ा?
उन्होंने आगे कहा- ‘प्रियंका का झुकाव अब पॉलिटिक्स में भी है. अभी भी उनकी इच्छा राजनीति से जुड़ने की है. ऐसे में वह भविष्य को लेकर काफी एक्साइटेड हैं कि जो उन्होंने भविष्यवाणी की है वह सही साबित होती है कि नहीं. जुमानी ने आगे कहा कि उन्हें गर्व है कि वह न्यूमेरोलॉजी के साथ जुड़े हुए हैं.