केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली

दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी, शाम तक हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना है। ये जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को दी। मौसम विभाग ने 21 से 23 जनवरी के बीच राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। लगभग उसी समय, उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

शुक्रवार सुबह 8.30 बजे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 डिग्री और 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सापेक्षिक आद्र्रता 95 प्रतिशत हैं। दिल्ली में गुरुवार शाम तक अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये मौसम के औसत से तीन डिग्री ज्यादा है।

इस बीच, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुमानों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 353 पर बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों प्रदूषकों का स्तर क्रमश: बहुत खराब और खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने अपने वायु गुणवत्ता और मौसम बुलेटिन में कहा कि 22 और 23 जनवरी को बारिश, तेज हवाओं और बेहतर वेंटिलेशन की स्थिति के कारण हवा की गुणवत्ता में काफी सुधार और खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंचने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक हवा की गुणवत्ता काफी हद तक खराब श्रेणी में रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े: दिल्ली में 4 साल की बच्ची से रेप

Tag:
Avatar

Jyoti Kumari

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.